फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Firearm cartridge recovered, seven arrested

तमंचा कारतूस बरामद, सात गिरफ्तार

Sun, 13 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Firearm cartridge recovered, seven arrested
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर कोल बाजबहादुर स्थित एक होटल से सात युवकों को तमंचा कारतूस के साथ पकड़ा। सभी का शस्त्र अधिनियम व महामारी एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि आधा दर्जन से अधिक युवक कोल बाजबहादुर स्थित एक होटल पर मौजूद है और उनके पास अवैध असलहा भी है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही युवकों ने भागने का प्रयास किया। जिन्हें पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े गए अभियुक्तों में आदित्य राय निवासी कुंदीगढ़ बदरका, राहुल मिश्रा निवासी नसीराबाद, सुरज सिंह निवासी विनोदपुर थाना रानीपुर जिला मऊ, शुभम पांडेय निवासी दलसिंगार, अनिमेष द्विवेदी निवासी इस्माइलपुर नसीराबाद, सार्थक शर्मा निवासी मिर्जापुर थाना राजघाट जिला गोरखपुर व संदीप सिंह निवासी सिसिड़ी थाना तरवां शामिल है। आदित्य के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। सभी का शस्त्र अधिनियम व महामारी एक्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed