फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire station to be built in Latghat, 973 villages to benefit

Azamgarh News: लाटघाट में बनेगा फायर स्टेशन, 973 गांवों को मिलेगा लाभ

Fri, 20 Feb 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Fire station to be built in Latghat, 973 villages to benefit
सगड़ी। तहसील क्षेत्र के लाटघाट में 78 बिस्वा जमीन पर फायर स्टेशन निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इससे क्षेत्र के 973 गांवों को फायदा मिलेगा। निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था के रूप में पुलिस आवास निगम लिमिटेड को नामित किया गया है। 6 फरवरी 2021 को तत्कालीन मुख्य अग्नि सुरक्षा अधिकारी सत्येंद्र पांडेय एवं तत्कालीन तहसीलदार बृजेंद्र उपाध्याय ने लाटघाट क्षेत्र के मोचीपुर और मिश्रपुर गांवों में स्थलीय निरीक्षण कर भूमि चिह्नित की थी। इसके बाद शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन स्तर पर जांच और सत्यापन के उपरांत अब निर्माण को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि धन आवंटन मिलते ही नामित कार्यदायी संस्था द्वारा निर्माण शुरू करेगी। सगड़ी जिले की सबसे बड़ी तहसील है। इसमें 973 गांव शामिल हैं। विशेष रूप से देवारा क्षेत्र में आगजनी की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। वर्तमान में आग लगने की स्थिति में जिला मुख्यालय से फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ती है, जिससे पहुंचने में देरी हो जाती है और तब तक भारी जनधन हानि हो जाती है। हर वर्ष सैकड़ों परिवारों के आशियाने जलकर राख हो जाते हैं तथा कई बार जनहानि भी होती है। फायर स्टेशन के निर्माण से न केवल सगड़ी तहसील बल्कि आसपास की अन्य तहसीलों को भी त्वरित राहत मिलेगी और आगजनी की घटनाओं में प्रभावी नियंत्रण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों का प्रयास लाया रंग-सगड़ी विधायक डॉ. एचएन सिंह पटेल ने बताया कि फायर स्टेशन की मांग लंबे समय से की जा रही थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। वहीं पूर्व विधायक वंदना सिंह ने भी सगड़ी तहसील क्षेत्र में फायर सब स्टेशन स्थापित करने के लिए शासन को पत्र लिखकर मांग उठाई थी। उनके प्रयासों से क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लाटघाट में फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन की ओर से मंजूरी मिल गई है। धन आवंटित होते ही निर्माण शुरू हो जाएगा। नामित कार्यदायी संस्था पुलिस आवास निगम लिमिटेड द्वारा इसका निर्माण कराया जाएगा।-विवेक कुमार शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed