{"_id":"575b02e94f1c1b507e9c52ca","slug":"fire-in-shop-in-masirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से नगदी सहित तीन लाख के सामान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से नगदी सहित तीन लाख के सामान जले
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 10 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मसीरपुर तिराहे पर गुरुवार की रात अबूझ हाल में इलेक्ट्रॉनिक्स की दूकान में आग लगने से नगदी सहित तीन लाख के सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निशमन दल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था।
देवगांव कोतवाली क्षेत्र के खनियरा गांव निवासी सदरुद्दीन पुत्र रमजान अंसारी ने मसीरपुर तिराहे पर किराए का मकान लेकर इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दूकान खोली है। गुरुवार की शाम सदरुद्दीन दूकान बंद कर घर चला गया। रात करीब एक बजे अबूझ हाल में उसके दूकान में आग लग गई। तेज धुआं और उठती लपटें देख आसपास के लोग शोर मचाते हुए आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। लोगों की सूचना पर रात करीब डेढ़ बजे सदरुद्दीन भी भागकर दूकान पर पहुंचा। लोगों ने फायर बिग्रेड को सूचना दी। लेकिन फायर की गाड़ी आग बुझाने के बाद मौके पर पहुंची। तब तक दूकान के भीतर रखे पांच हजार रुपये नगदी सहित तीन लाख रुपये के कटर मशीन, ड्रिल मशीन, टुल्लू मोटर, फैन, काउंटर आदि जलकर नष्ट हो गए।