फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in Delhi's shoe factory, two youths of the district died

दिल्ली के जूता फैक्ट्री में लगी आग, जिले के दो युवकों की मौत

Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fire in Delhi's shoe factory, two youths of the district died
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव निवासी दो सगे भाईयों की दिल्ली में सोमवार को जूता फैक्ट्री में लगी में जल कर मौत हो गई। इसकी सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृत हुए दोनों युवक अपने बड़े भाई व पिता के साथ जूता फैक्ट्री में काम करत थे। पिता कुछ दिनों पूर्व ही घर आया था और बड़ा भाई खाना बनाने रुप पर चला गया था।
विज्ञापन

पसिका गांव निवासी रमेेश कुमार अपने तीन पुत्रों के साथ दिल्ली के पीरागढ़ी के पास उद्योग नगर में स्थित जूता फैक्ट्री में काम करते थे। कुछ दिनों पूर्व ही रमेश घर चले आए थे। उनके तीनों पुत्र वहीं रह कर काम कर रहे थे। सोमवार की सुबह रमेश के दो पुत्रों सोनू कुमार (21) व विक्रम कुमार (19) की रात की ड्यूूटी थी जबकि बड़े पुत्र अखिलेश की ड्यूटी दिन में होने के चलते वह कमरे पर चला गया था। सोमवार को फैक्ट्री में आग लग गई। आग पर काबू पाने पर कर्मचारियों का मिलान शुरू हुआ तो छह कर्मचारी कम मिले। उसमें सोनू और विक्रम भी शामिल हैं। पिता व परिवार के अन्य लोग आनन-फानन में दिल्ली रवाना हो गए। मंगलवार की देर शाम फैक्ट्री से दोनो भाइयों के शव बरामद होने की सूचना ग्राम प्रधान राजेश सरोज ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed