फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire in a bus full of SSB personnel

Azamgarh News: SSB के जवानों से भरी चलती बस में लगी आग, शीशे तोड़कर बचाई जान

Wed, 26 Oct 2022 07:17 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 26 Oct 2022 07:17 AM IST
सार

सशस्त्र सीमा बल के आठ जवान व एक डॉग रविवार को दिल्ली से बिहार जा रहे थे। रात लगभग दस बजे बस केरमा गांव के पास से गुजर रही थी कि इंजन काफी गर्म हो गया। ऐसे में हुए शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई।

विज्ञापन
Fire in a bus full of SSB personnel
fire - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर गुजर रही एक बस में रविवार की देर रात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के केरमा गांव के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। बस में सवार सीमा सुरक्षा बल के जवान बस का शीशा तोड़ कर बाहर निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने जवानों को सठियांव ब्लाक मुख्यालय पर ठहराया। सशस्त्र सीमा बल के आठ जवान व एक डॉग रविवार को दिल्ली से बिहार जा रहे थे। रात लगभग दस बजे बस केरमा गांव के पास से गुजर रही थी कि इंजन काफी गर्म हो गया। ऐसे में हुए शार्ट सर्किट से बस में आग लग गई। आग पूरी तरह फैलती इससे पहले ही जवानों ने बस के शीशे तोड़े और डॉग सहित बाहन निकल आए। जवानों ने हादसे के बारे में जिला प्रशासन को सूचना दी। सूचना हरकत में आई पुलिस मौके पर पहुंची उनके सामान को सुरक्षित पिकअप की सहायता से सठियांव ब्लाक कार्यालय में रखवाया और उनके ठहरने का इंतजाम किया। पुलिस ने बताया कि फायर ब्रिगेड ने रात में ही पहुंच कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed