फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fire hotel

मुफ्त में मीट नहीं खिलाया तो जला दिया होटल

Mon, 14 Dec 2020 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 11:53 PM IST
विज्ञापन
fire hotel
अतरौलिया। थाना क्षेत्र के कंतालपुर गांव स्थित ईंट भट्ठे के पास रविवार की रात मड़ई में संचालित एक होटल को मनबढ़ों ने आग के हवाले कर दिया। घटना का कारण मुफ्त में मीट न खिलाना बताया जा रहा है। होटल संचालक ने थाने में नामजद तहरीर दी है। कंतालपुर गांव निवासी शंभूनाथ का ईंट-भट्टे के पास मड़ई में शिकार होटल के नाम से होटल चलता है। मांसाहारी भोजन के लिए यहां काफी संख्या में लोग आते हैं। रविवार की रात वह होटल बंद कर घर चला गया इसी दौरान किसी ने उसमें आग लगा दी। शंभूनाथ का आरोप है कि दो व्यक्ति अक्सर आकर मुफ्त में मीट खाते थे। पैसा मांगने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते थे। रविवार की शाम भी वह होटल पर आए और मुफ्त में मीट मांगा। उसके मना करने पर दोनों व्यक्ति उसे देख लेने और होटल को जला देने की धमकी देते हुए चले गए। उन्हीं लोगों ने रात में होटल में आग लगा दी। घटना से उसका लगभग 60 हजार रुपयों का नुकसान हुआ है। शंभूनाथ ने थाने में तहरीर दे दी है। एसओ दिनेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed