फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire, heat and heat stroke patients increased from the sky

Azamgarh News: आसमान से आग, गर्मी और लू के मरीज बढ़े

Sun, 18 Jun 2023 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fire, heat and heat stroke patients increased from the sky
आसमान से बरस रही आग ने लोगों को बेहाल कर दिया है। अब यह लोगों के जीवन पर भारी पड़ रही है। अधिकतर मरीज जिला अस्पताल में लू और गर्मी के आ रहे हैं। बीते एक माह भर्ती हुए मरीजों में शामिल 59 लोगों की मौत हुई। इसमें लगभग आधे मरीज लू के शिकार रहे। हालांकि अस्पताल प्रशासन मौत का सही आकड़ा नहीं दे पा रहा है। जबकि सूत्र बता रहे हैं कि बीते एक माह में हर दूसरे-तीसरे दिन एक व्यक्ति की लू और गर्मी से मौत हो रही है। जिले में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। आसमान से बरस रही आग ने आम आदमी की दिनचार्य बुरी तरह प्रभावित कर दी है। आग ने तो आदमी की दिनचर्या को ही पूरी पंखे की बात छोड़ दें तो एसी, कूलर तक काम नहीं कर रहे है। लू की चपेट में आए लोग बहुतायत में अस्पताल पहुंच रहे है। मई माह में अस्पताल की ओपीडी में कुल 22788 मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। वहीं जून माह की एक से 17 तारीख तक 13472 लोग बीमारी की हालत में इलाज कराने पहुंचे थे। बीते एक सप्ताह पर नजर डालें तो ओपीडी की पर्ची में 12 जून को 1126, 13 जून को 934, 14 जून को 685, 15 जून को 835, 16 जून को 833, 17 जून को 821 मरीज अस्पताल पर इलाज कराने के लिए आए। इलाज के दौरान होने वाली मौत ने आकड़ों को भी बढ़ा दिया है। बीते एक माह में अस्पताल रिकार्ड के अनुसार 59 लोगों की मौत हुई है। जिसमें लगभग आधे मरीज लू के शिकार रहे हैं। यह अलग बात है कि अस्पताल प्रशासन लू और गर्म से हो रही मौत का सही आकड़ा नहीं बता पा रहा है। लेकिन यह जरूर स्वीकार कर रहा है कि अस्पताल आने वाले कुल मरीजों का 50 प्रतिशत वर्तमान में लू के शिकार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed