फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire department ready to deal with fire incidents

आगलगी की घटनाओं से निपटने को तैयार अग्निशमन विभाग

Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Fire department ready to deal with fire incidents
आजमगढ़। गर्मी के मौसम के दस्तक देते ही अगलगी की घटनाओं की भी शुरुआत हो गई है। अगलगी की घटनाओं से हर साल सबसे ज्यादा सगड़ी तहसील का देवारा क्षेत्र प्रभावित होता है। आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग में संसाधनों और कर्मचारियों का अभाव है। फायर स्टेशन पर कई पद रिक्त पड़े हुए हैं। जनपद की आबादी लगभग 60 लाख से अधिक है। इसका क्षेत्रफल भी काफी बड़ा है। सीमित संसाधनों के बाद भी विभाग आग की घटनाओं से निपटने को तैयार है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के अतिरिक्त लालगंज, बूढ़नपुर, मार्टिनगंज व महाराजगंज में फायर स्टेशन अपने भवन में सेचालित हो रहा है। संसाधनों पर नजर डाली जाय तो विभाग के पास एक वाटर वाउजर, एक होम टेंडर है इसके अलावा 9 मोटर फायर इंजन की जगह सिर्फ 5 ही उपलब्ध हैं। 4 बोलेरो कैंपर की जगह 3 बोलेरों कैंपर है। 7 पोर्टेबुल पंप व 4 हाई प्रेसर पंप है। कर्मचारियों पर नजर डाली जाय तो फायरमैन के कुल 85 पद है जिसमें 27 पर रिक्त पड़े हैं। इन्हीं संसाधनों के भरोसे विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास करता है। जिले में प्रतिवर्ष अगलगी की घटनाओं से लाखों का नुकसान होता है। इससे सबसे ज्यादा प्रभावित सगड़ी तहसील अंतर्गत आने वाला देवरा क्षेत्र होता है। गर्मी में विद्युत शार्ट सर्किट व अन्य कारणों से कई- कई एकड़ किसानों की फसल और रिहायसी मड़इया जलकर खाक हो जाती है। विभाग द्वारा जनपद में अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए जिला मुख्यालय के साथ लालगंज, मार्टिनगंज, महाराजगंज व बूढ़नपुर में फायर स्टेशन स्थापित किया गया है लेकिन जनपद के क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी कम है। फायर स्टेशनों पर संसाधनों व कर्मचारियों का अभाव है। जनपद में स्थापित फायर स्टेशनों पर वैसे तो हर समय फायर ब्रिगेड तैयार रहता है लेकिन घटना की दूरी यदि ज्यादा हो तो उनके पहुंचने से पहले सब कुछ जलकर स्वाहा हो जाता है।
विज्ञापन

आग लगने के बाद इन नंबरों पर दे सूचना
फायर स्टेशन का नाम नंबर
आजमगढ़ 9454418617- 8618
लालगंज 9454418621- 8622
बूढ़नपुर 9454418619- 8620
महाराजगंज 7839861588
मेंहनगर, निजामाबाद में होगी फायर स्टेशन की स्थापना
आजमगढ़। क्षेत्रफल की दृष्टि से आजमगढ़ काफी बड़ा है। ऐसे में यहां पर जो फायर स्टेशन स्थापित किया गया है वह नाकाफी है। कभी- कभी तो घटनास्थल से फायर स्टेशन की दूरी इतनी अधिक हो जाती है कि फायर ब्रिग्रेड का वाहन समय से पहुंच नहीं पाता। जिसके कारण सब कुछ जलकर राख हो जाता है। जिले के कई क्षेत्रों में फायर स्टेशन की मांग कई वर्षो से किसान कर रहे लेकिन अभी तक उसकी स्थापना नहीं हो सकी है। मेंहनगर और निजामाबाद में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए जमीन मिल गई है यहां पर फायर स्टेशन के निर्माण के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। इसके अलावा फूलपुर और लाटघाट में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए जमीन की तलाश की जा रही है जिससे कि अगलगी की घटनाओं पर समय से काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि विभाग में कर्मचारियों की कमी है जो कर्मचारी और संसाधन हैं उससे हमलोग अगलगी की घटनाओं पर काबू पाने के लिए तैयार रहते हैं। मेंहनगर और निजामाबाद में फायर स्टेशन की स्थापना के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed