{"_id":"624f2cfd2932796a005feac5","slug":"fire-caused-by-short-circuit-seven-bighas-of-wheat-crop-ashes-azamgarh-news-vns647160241","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से लगी आग, सात बीघा गेहूं की फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से लगी आग, सात बीघा गेहूं की फसल राख
विज्ञापन
शार्ट सर्किट से लगी आग से बृहस्पतिवार को जगदीशपुर खुर्द और परसौरा गांव में कई किसानों की 7 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। आग पर ग्रामीणों ने किसी प्रकार काबू पाया।जानकारी के अनुसार दोपहर 2 बजे के करीब गांव निवासी फरियाद का खेत बोए सोमारू पुत्र फौदी, मुनौवर का खेत बोए राम मूरत पुत्र अर्जुन का एक- एक बीघा, अफरोज एडवोकेट का खेत बोये शोभनाथ पुत्र पलटन का डेढ़ बीघा, मुरारी चौहान का करीब 15 बिस्वा, लल्लन चौहान पुत्र नंदलाल चौहान का एक बीघा और राधा चौहान पत्नी दल्लन चौहान का डेढ़ बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो। अगलगी की घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दिया लेकिन दमकल समय से नहीं पहुंच पाया। ग्रामीणों की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया गया। बसही अकबालपुर के ग्राम प्रधान सालेहीन ने इसकी सूचना लेखपाल आशा खरे को दे दी है।
अहाते में लगी आग, हजारों का नुकसान
बिलरियागंज थाना के सामने स्थित एक अहाते में बृहस्पतिवार को दिन में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में तीन दर्जन से अधिक हरे पेड़ जल कर खाक हो गए। जानकारी होने पर हांते के मालिक डॉ. उमैर अहमद ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। डॉ. उमैर ने बताया कि अगलगी की घटना में 50 से 60 हजार कीमत के पेड़ जले है।