{"_id":"66267771226e77c13f0f72c0","slug":"fire-broke-out-the-generator-room-of-bank-in-azamgarh-loss-of-five-lakhs-rupees-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बैंक के जनरेटर कक्ष में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; पांच लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बैंक के जनरेटर कक्ष में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी; पांच लाख का नुकसान
Mon, 22 Apr 2024 08:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 22 Apr 2024 08:13 PM IST
सार
Azamgarh News: घटना के समय लाइट न रहने से जेनरेटर चल रहा था। जिससे बैन का काम हो रहा था। उस समय बैंक में कर्मचारियों के साथ ही ग्राहक भी मौजूद थे। आग लगते ही बैंक परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस घटना में करीब पांच लाख की क्षति हुई है।
विज्ञापन
आग से उठता धुआं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ के माहुल नगर पंचायत के पवई रोड स्थित यूनियन बैंक की शाखा के जरनेटर कक्ष में सोमवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से बैंक में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची माहुल चौकी पुलिस और अग्निशमन दल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी की इस घटना में लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
अहरौला थाना अंतर्गत नगर पंचायत माहुल स्थित यूनियन बैंक की शाखा के बाहर लगे जेनरेटर कक्ष में दिन में तीन बजे अचानक से आग लग गई।
बैंक कर्मियों के साथ ही साथ ग्राहक भी बैंक से निकल कर इधर उधर भागने लगे। बैंक में आग लगने की सूचना पर माहुल चौकी इंचार्ज शिव सागर यादव मय दल बल पहुंचे और सूचना अग्निशमन दल को दिया। अग्नि शमन दल के आने के बाद आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। तब जाकर लोगो ने राहत की सांस लिया।
विज्ञापन