फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   fire broke out in a junk shop three fire engines engaged in extinguishing it

Azamgarh News: कबाड़ की दुकान में लगी आग, बुझाने में लगी दमकल की तीन गाड़ियां; लाखों की क्षति

Tue, 21 Oct 2025 09:46 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 09:46 PM IST
सार


यूपी के आजमगढ़ जिले में कबाड़ की दुकान में आग की सूचना मिलते ही मौके पर दमकल विभाग का दस्ता पहुंच गया। इसके पहले कोतवाली क्षेत्र की पुलिस आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही थी। लगभग 3 घंटे तक आग पर काबू पाने का प्रयास जारी रहा।
 

विज्ञापन
fire broke out in a junk shop three fire engines engaged in extinguishing it
कबाड़ की दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: आजमगढ़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के बदरका मोहल्ले में आवासीय कॉलोनी के बीच बने कबाड़ के गोदाम में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। आग को बुझाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां जुटी रहीं। समाचार लिखे जाने तक में आग बुझाने में सफलता नहीं मिल सकी थी। 

विज्ञापन


बदर का मोहल्ले में घनी आबादी के बीच एक कबाड़ का गोदाम बनाया गया है। इस गोदाम में लोगों के घरों से निकलने वाले कबाड़ को जमा किया जाता है। मंगलवार की शाम रात लगभग 9:00 बजे के आसपास लोगों द्वारा छोड़े गए पटाखे के कारण गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद स्थिति इतनी भयावह थी कि अगल-बगल के लोग अपने गैस सिलेंडर को साथ लेकर घर से बाहर आ गए और घर को खाली कर दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही फायर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की तीन गाड़ियां लगी थी। वहीं सीओ सिटी कोतवाल और बदरका चौकी इंचार्ज भी मौके पर जमे रहे। रात 9:30 बजे तक आज पर काबू पाने में सफलता नहीं मिल सकी थी। वही स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी दो से तीन बार इस तरह की घटना हो चुकी है। इसलिए इस कबाड़ के गोदाम को यहां से तत्काल हटाया जाए, ताकि भविष्य में होने वाली घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed