फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire broke out by burning weeds, burning down the storeroom

खरपतवार जलाने भड़की आग, स्टोररुम जल कर खाक

Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 09:36 PM IST
विज्ञापन
Fire broke out by burning weeds, burning down the storeroom
अहरौला। अहरौला कस्बा में बीएसएनएल टॉवर के बगल में एक घर के स्टोर गोदाम खरपतवार जलाने को लगाई गई आग से जल कर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड ने किसी तरह आग पर काबू पाया। कस्बा निवासी जयनरायन अग्रहरी के मकान में बीएसएनएल का टावर लगा हुआ है। उसकी के बगल में जयनरायन आलबेस्टर लगा कर एक स्टोर रूम बना रखे है। जिसमें भूसा, लकड़ी, पंपिंग सेट आदि सामान रखा था। मंगलवार की सुबह स्टोररुप के पास उग आए खरपतवार को साफ कराने के लिए आग लगाया गया। कुछ ही देर में आग भड़क गई और स्टोररुप को भी अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान फायर ब्रिगेड की गाड़ी का टैंक खाली हो गया तो वह पानी लेने के लिए सीएचसी पर पहुंचा। जहां फायर सिस्टम लगा हुआ है, लेकिन वहां के फायर सिस्टम में पानी ही उपलब्ध नहीं मिला। इतना ही नहीं मोटर भी नहीं चल रहा था। फायर आफिसर बूढ़नपुर ने बताया कि बीते 18 अप्रैल को ही यहां के फायर सिस्टम की जांच हुई थी और शासन के निर्देशानुसार इसे चालू कराया गया था, लेकिन अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते यहां से पानी नहीं मिला। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी जलकल की टंकी पर पहुंची और वहां से पानी भर कर लाने के बाद टावर के पास स्टोररूम में लगी आग को पूरी तरह से बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed