फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fire breaks out in battery shop, goods worth Rs 10 lakh burnt

Azamgarh News: बैटरी की दुकान में लगी आग, 10 लाख का सामान जला

Sun, 16 Nov 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in battery shop, goods worth Rs 10 lakh burnt
06 कप्तानगंज में आग लगने से जली बैटरी की दुकान। संवाद
कप्तानगंज। कस्बे में हनुमानगढ़ी के पीछे स्थित जायसवाल बैटरी हाउस में शुक्रवार देर रात साढ़े 12 बजे शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये का सामान और काउंटर में रखे 65 हजार रुपये नकद जलकर राख हो गए। लोगों ने संभाला मोर्चा और फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी बजरंगी जायसवाल अयोध्या रोड स्थित अपने आवास के पीछे जायसवाल बैटरी हाउस चलाते हैं। दुकान के ठीक पीछे उनका परिवार भी रहता है। शुक्रवार की देर रात लगभग 12:30 बजे अचानक फैले धुएं से परिवार की नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो दुकान में आग लगी थी।
विज्ञापन

परिजनों ने शोर मचाया और तत्काल पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचती लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में पड़ा सामान, उपकरण और नकदी जलने से व्यापारी को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानदार बजरंगी की ओर से लगभग 10 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed