फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR registered against fertilizer seller on the instructions of DM

डीएम के निर्देश पर उर्वरक विक्रेता के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against fertilizer seller on the instructions of DM
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील के किसानों द्वारा उर्वरक विक्रेता के द्वारा अधिक मूल्य पर यूरिया की बिक्री करने की शिकायत डीएम से की गई थी। डीएम के निर्देश पर एसडीएम निजामाबाद ने इसकी जांच की। जांच में शिकायत सही पाई गई। इस पर डीएम ने जिला कृषि अधिकारी को संबंधित उर्वरक विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

शिकायत की जांच के बाद एसडीएम निजामाबाद ने अवगत कराया कि राजस्व विभाग और कृषि विभाग की संयुक्त टीम के भ्रमण के दौरान किसानों ने उर्वरक विक्रेता मदनलाल सदनलाल उर्वरक केंद्र सरायमीर के द्वारा अधिक मूल्य पर उर्वरक विक्रय करने की शिकायत की गई। महेंद्र कुमार पुत्र लवटू ने बताया कि उन्होंने 300 रुपये में शक्तिमान यूरिया खरीदी है। सिकंदर कुमार पुत्र लवटू ने बताया कि उन्होंने 13 किग्रा शक्तिमान यूरिया नौ रूपये प्रति किग्रा की दर से खरीदी है। रामभुवन प्रजापति पुत्र फिरतू ने बताया कि उन्होंने एक बोरी शक्तिमान यूरिया 300 रुपये में खरीदी। तीनों ने ने मेसर्स मदनलाल सदनलाल उर्वरक केंद्र सरायमीर प्रोपराइटर सरोजा देवी पत्नी दलीप गुप्ता की दुकान से खरीदी गई थी। जबकि यूरिया उर्वरक का निर्धारित र 265.50 प्रति बोरी और 5.92 रुपये प्रति किग्रा है। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने जिलाधिकारी से उक्त दुकानदार के खिलाफ एफआईआर की संस्तुति की। इस पर डीएम अमृत त्रिपाठी ने दुकानदार के खिलाफ एफआईआर का निर्देश जिला कृषि अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed