{"_id":"5a7f42aa4f1c1baa1b8b6b69","slug":"fir-on-four-who-captured-land-of-churchyard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान की जमीन पर किया था कब्जा, हुआ एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान की जमीन पर किया था कब्जा, हुआ एफआईआर
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
fir
मुबारकपुर कस्बे के पुरा दुलहन मुहल्ले में शनिवार को कब्रिस्तान की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर पत्थर गड़वाए गए और चार अतिक्रमणकर्ताओं पर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करया गया।
पुरा दुलहन मुहल्ले में गाटा संख्या 1290 की 440 कड़ी जमीन कब्रिस्तान के नाम सुरक्षित है। मुतवल्ली इकबाल अहमद हैं। भूमि पर हुसैन अहमद पुत्र रहमतुल्ला, शब्बीर अहमद पुत्र रहमतुल्ला, अनवार अहमद पुत्र गव्ुलाम रसूल और शमशुलहक पुत्र अली अहमद ने अतिक्रमण कर भवन बना रखे हैं।
इस संबन्ध में इकबाल अहमद ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने जिलाधिकारी को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। 29 जनवरी को राजस्व टीम ने उपरोक्त लोगों को जमीन खाली करने को कहा था, लेकिन जमीन खाली नहीं की गई।
विज्ञापन
शनिवार को नायब तहसीलदार हिसामुलहक फरीदी आदि की टीम ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर कब्रिस्तान की जमीन का सीमांकन कर पत्थर गड़वाए। चारों अतिक्रमणकर्ताओं पर सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करवाया।