फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged against warehouse operator for black marketing of 642 cylinders

Azamgarh News: 642 सिलिंडर के कालाबाजारी के आरोप में गोदाम संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Thu, 19 Mar 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against warehouse operator for black marketing of 642 cylinders
आजमगढ़। गैस सिलिंडर के कालाबाजारी के आरोप में बिलरियागंज ब्लॉक स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट के गोदाम संचालक तौहीद और शबाना बानो के खिलाफ बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। साथ ही गोदाम में मौजूद सभी सिलिंडरों को सीज कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया है। ये कार्रवाई पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज संतोष कुमार शर्मा की तहरीर पर की गई। घरेलू गैस आपूर्ति में संकट के बीच प्रशासन ने जिले में गैस एजेंसियों के गोदामों की जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बिलरियागंज ब्लॉक स्थित तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट के गोदाम के निरीक्षण में सोमवार को भारी अनियमितता सामने आई। पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज संतोष कुमार शर्मा ने जांच के दौरान पाया गया कि स्टॉक रजिस्टर और ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार गोदाम में जितने सिलिंडर होने चाहिए थे, उसके मुकाबले कम पाए गए। मौके पर 14.2 किलोग्राम के 276 घरेलू सिलिंडर खाली मिले, जबकि रिकॉर्ड के अनुसार 875 होने चाहिए थे। इसके अलावा 19 किलो के 43 व्यावसायिक सिलिंडर और 5 किलो के 5 घरेलू सिलिंडर भी कम मिले। गोदाम के केयरटेकर रफीउल्लाह ने बताया कि 9 और 10 मार्च को 666 घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति हुई थी। इनका वितरण 10 मार्च तक कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि 642 गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की गई है। जिलाधिकारी की अनुमति के बाद एजेंसी संचालक तौहीद और शबाना बानो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

जांच के दौरान तौहीद इंडेन ग्रामीण वितरक बनकट के गोदाम में स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन रिकॉर्ड और मौके पर मौजूद सिलिंडरों की संख्या में भारी अंतर पाया गया। प्रथम दृष्टया 642 घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी की आशंका सामने आई है। डीएम की अनुमति के बाद संबंधित एजेंसी संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। - संतोष कुमार शर्मा, पूर्ति निरीक्षक बिलरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed