फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR lodged against village head for not giving records

अभिलेख न देने पर ग्राम प्रधान के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against village head for not giving records
विकास खंड पल्हना के जिगनी गांव के तत्कालीन ग्राम प्रधान को सरकारी अभिलेख न देना महंगा पड़ गया। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर मुहम्मदपुर के ग्राम विकास अधिकारी ने बुधवार को मेंहनगर थाने में तत्कालीन ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। तत्कालीन ग्राम प्रधान ने वर्ष 2019 में अभिलेख लिए थे।
विज्ञापन

जानकारी मुताबिक विकास खंड पल्हना के जिगनी गांव के पूर्व प्रधान मुसाफिर यादव ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी राम चंद्र राम से वर्ष 2019 में कटफोरी ग्राम पंचायत जिगनी का अभिलेख लिया था। राम चंद्र राम वर्तमान समय में विकास खंड मोहम्मदपुर में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पूर्व में वह विकास खंड पल्हना में कार्यरत थे। उसी समय तत्कालीन प्रधान मुसाफिर यादव निवासी ग्राम कटफोरी ने ग्राम पंचायत जिगनी का अभिलेख यह कहकर ले गए कि अभिलेख पूर्ण कराकर दे दूंगा लेकिन अभिलेख आज तक नहीं दिया गया। मांगने पर हिला हवाली कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में ग्राम विकास अधिकारी ने मेंहनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed