फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   FIR against Six people murder case in azamgarh one died other girl is serious

UP: हत्या मामले में 6 लोगों के खिलाफ FIR, युवक बोला- मेरी बहनों को दिया गया जहर, एक की माैत; दूसरी गंभीर

Fri, 11 Apr 2025 04:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 11 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ के तरवां थाने में यह मामला दर्ज किया गया है। युवक का आरोप है कि उसकी दो बहनों को जहर दिया गया। एक बहन की माैत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
FIR against Six people murder case in azamgarh one died other girl is serious
आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में उत्पीड़न और हत्या का एक मामला सामने आया है। एक युवक ने अपनी नाबालिग बहन की हत्या और दूसरी बहन को जहर देने का गंभीर आरोप लगाते हुए छह लोगों के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम), आजमगढ़ की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया है। कोर्ट के आदेश पर तरवां पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, तरवां थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव निवासी आलोक (26) ने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग छोटी बहन ज्योति कक्षा 10 की छात्रा थी। उसको 6-7 साल पहले आरोपी सोनू ने अन्य आरोपियों दुन्नू, रुकमीना देवी, रानी, मोनू उर्फ मंजीत और अर्जुन के साथ मिलकर साजिश के तहत भगा लिया था।
विज्ञापन


उस समय पुलिस ने कथित तौर पर आरोपियों के प्रभाव के कारण कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में, ज्योति का सोनू के साथ जबरन विवाह करा दिया गया। आलोक ने आरोप लगाया कि विवाह के बाद ज्योति को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू और अन्य अभियुक्त मोटरसाइकिल, अंगूठी और चेन की मांग करते थे। ज्योति ने मजबूरी में उत्पीड़न सहन किया और 11 अगस्त 2024 को उसने एक पुत्र को जन्म दिया। लेकिन 3 जनवरी 2025 की रात करीब 10 बजे, ज्योति और उनकी दूसरी बहन पूजा सोनू के घर पर थी, जो अपने भतीजे की देखभाल के लिए सोनू के किराए के मकान पर गई थीं। दोनों की अचानक तबीयत बिगड़ गई।

आलोक ने बताया कि सोनू ने दोनों को दवा दी, जिसके बाद वे बेहोश हो गईं। ज्योति का नवजात बच्चा जोर-जोर से रो रहा था, लेकिन सोनू ने दरवाजा बंद कर कोई मदद नहीं की। सूचना पर आलोक और उनके परिवार के लोग मौके पर पहुंचे।

पड़ोसियों की मदद से खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया गया, जहां ज्योति और पूजा बेहोश पड़ी थीं। दोनों को तुरंत पीजीआई चक्रपानपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने ज्योति को मृत घोषित कर दिया। पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर किया गया।

कई दिनों के इलाज के बाद पूजा की हालत में सुधार हुआ। वहीं, आलोक और उनके परिवार का दावा है कि सोनू और अन्य आरोपियों ने साजिश रचकर ज्योति को जहर देकर मार डाला और पूजा को भी साक्ष्य मिटाने के लिए जहर देने की कोशिश की, लेकिन पूजा की जान बच गई।

आलोक ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी अब भी उनके परिवार को गालियां दे रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आलोक ने बताया कि उन्होंने और उनकी मां उर्मिला ने घटना की शिकायत थाना तरवां और पुलिस अधीक्षक से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इसके बाद, उन्होंने सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर थानाध्यक्ष तरवां को मुकदमा दर्ज करने और जांच करने का आदेश देने की मांग की। कोर्ट ने प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए तरवां पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed