{"_id":"67f8ee69fc2660ba7a06e746","slug":"fir-against-bjp-leader-in-azamgarh-lekhpal-filed-complaint-accused-of-breaking-glass-of-car-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP नेता पर FIR: लेखपाल ने दर्ज कराई शिकायत, कार का शीशा तोड़ने का आरोप; जान से मारने की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
BJP नेता पर FIR: लेखपाल ने दर्ज कराई शिकायत, कार का शीशा तोड़ने का आरोप; जान से मारने की धमकी दी
Fri, 11 Apr 2025 03:57 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 11 Apr 2025 03:57 PM IST
सार
लेखपाल ने पुलिस को बताया कि उसकी कार एसडीएम के आवास के बाहर खड़ी थी। इस दाैरान भाजपा नेता ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया। सीसीटीवी में भी इस घटना की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा- जांच कर होगी कार्रवाई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Crime: आजमगढ़ के सदर तहसील में लेखपाल के पद पर कार्यरत पंकज कुमार ने एक भाजपा नेता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। लेखपाल ने कार का शीशा तोड़ने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शहर कोतवाली में एफआईआर पंजीकृत कराया है।
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के बासूपार बनकट गांव निवासी पंकज कुमार ने कोतवाली में तहरीर दी है। आरोप लगाया कि नौ अप्रैल को दोपहर करीब 1.30 बजे उन्होंने अपनी कार उपजिलाधिकारी (सदर) के आवास के बाहर खड़ी की थी।
विज्ञापन
दोपहर 2.40 बजे जनार्दन सिंह गौतम नामक व्यक्ति अपनी कार से उतरे और पंकज की कार के दोनों शीशे को तोड़कर चले गए। पंकज ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी फुटेज देखकर इस घटना की पुष्टि की। जब उन्होंने जनार्दन सिंह गौतम से इस बारे में पूछा, तो उन्होंने कथित तौर पर भद्दी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
पंकज कुमार ने इस मामले में नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने अपने वाहन को नुकसान पहुंचाने और जानमाल की सुरक्षा को खतरे में डालने के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
बोले अधिकारी
एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि उसकी चार पहिया कार को एक व्यक्ति ने ईंट से शीशे को तोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।- शैलेंद्र लाल, एसपी सिटी आजमगढ़।