फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Find fault only last night , the morning was electric

गड़बड़ी ढूंढ़ने में ही बीती रात, सुबह आई बिजली

Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 14 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
 Find fault only last night , the morning was electric
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
भंवरनाथ के पास बुधवार की रात तकनीकी गड़बड़ी के चलते आई खराबी के कारण हाफिजपुर 33 केवी की मेन सप्लाई से ब्रेक डाउन हो गया। इसके चलते दर्जन भर से अधिक मुहल्लों में पूरी रात बिजली गुल रही। बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी  पूरी रात फाल्ट ढ़ूंढ़ते रहे लेकिन वह नहीं मिला। इसके चलते जाफरपुर और हाफिजपुर फीडर से जुड़े मुहल्लों के लोगों को परेशानी उठानी प़ड़ी। गुरुवार की सुबह गड़बड़ी दूर की जा सकी तो लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन


बताते चलें कि बुधवार की रात लगभग 10 बजे भंवरनाथ के पास आई खराबी की वजह से 33 केवी विद्युत उपकेंद्र हाफिजपुर से ब्रेक डाउन हो गया। पूरी रात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी आई खराबी को ढ़ूंढ़ने में जुटे रहे लेकिन खराबी का पता नहीं चल सका। गुरुवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे खराबी को दूरकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इस खराबी की वजह से मातनपुर और जाफरपुर फीडर से जुड़े भवरनाथ, करतालपुर, देवपार, ब्रह्मस्थान, आराजीबाग, अटलस पोखरा, कटरा, बदरका आंशिक, अनंतपुरा आदि क्षेत्रों में लोगों को गर्मी और उमस के बीच रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता धीरज सिन्हा ने बताया कि भंवरनाथ के पास अचानक आई खराबी के कारण पूरी रात आपूर्ति ठप रही। कर्मचारियों ने खराबी को खोजने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिली। सुबह साढ़े बजे गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई। मालटारी संवाददाता के अनुसार आजमगढ़ के हाफिजपुर से आने वाले मेन सप्लाई का विद्युत तार बुधवार की रात्रि हाफिजपुर के पास रात 10 बजे टूट गया। इसके चलते पटवध, बिलरियागंज और रौनापार विद्युत उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिसके चलते सैकड़ों गांवों में अंधेरा फैला हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आटा चक्की से लेकर छ़ोटे मोटे उद्योग धंधे बंद पड़े हैं। तार टूटने से पटवध, जैगहा, गुलवा गौरी, नसीरपुर, बगवार, मधनापार, बिलरियागंज, बोझिया, महुलिया, कठैचा, कोठिया, अंडाखोर, पिपरया, डूरीडीहा, कुर्थीपुर, अकबरपुर, दोरजी, बर्नापुर सहित सैकड़ों गांवों में आपूर्ति ठप हो गई है। जेई बिलरियागंज राजेश चौहान ने बताया कि हाफिजपुर के पास मेन सप्लाई का विद्युत तार टूट गया है जिसको ठीक किया जा रहा है। देर शाम तक कर्मचारी गड़बड़ी दूर करने में लगे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed