फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight between two parties over land dispute, one dead

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, एक की मौत

Tue, 27 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over land dispute, one dead
पवई। थाना क्षेत्र के सुलेमापुर गांव में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक अधेड़ की सिर में चोट लगने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। दोनों पक्षों में काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सुलेमापुर गांव निवासी 60 वर्षीय जियालाल गौड़ व दूसरे पक्ष से सुक्खू गौड़ के बीच काफी पुराना विवाद चल रहा है। रविवार की शाम करीब चार बजे मेड़ काटने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
विज्ञापन

इसी बीच जियालाल गौड़ के सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जियालाल को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। मृतक दो भाइयों में बड़ा था। जिसके दो पुत्र और तीन पुत्रियां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed