फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fight between comsumers and Kotedar for giving less ration

राशन कम देने पर उचित दर विक्रेता और उपभोक्ता आपस में भिड़े

Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Fight between comsumers and Kotedar for giving less ration
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के गुमकोठी गांव में मंगलवार को कम राशन देने पर कोटेदार और ग्राहकों में मारपीट हुई। कोटेदार ने हमला किया तो ग्राहकों की ओर से भी लाठी-डंडे चले। कोटेदार के खिलाफ खूब नारेबाजी की गई। इस मामले में कोटेदार और उनके परिवार वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

कोटेदार फूलचंद्र पांडेय के यहां मंगलवार को अपने घर पर राशन वितरण हो रहा था। प्रत्येक यूनिट पर तय मात्रा से दो किलो अनाज कम दिया जा रहा था। राशन लेने पहुंचे विक्की, सौरभ, कृष्ण कुमार ने इसका विरोध किया। वे पूरा राशन लेने के लिए अड़ गए। पहले तो कोटेदार ने उन्हें धमकाया लेकिन बात नहीं बनी तो अपने परिवार वालों के साथ लाठी-डंडा लेकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। गांव के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए और दूसरी तरफ से लाठी-डंडे चले। बीचबचाव के बाद गांव वालों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पर कोटेदार का परिवार फरार हो गया। पहले भी कोटेदार पर कम राशन देने का आरोप लग चुका है, जिसमें उपजिलाधिकारी फूलपुर रावेंद्र सिहं ने कोटे को निलंबित कर दिया था। ग्रामीणों ने कोटेदार और उसके उसके परिवार के खिलाफ नामजद तहरीर अहरौला थाने में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed