फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fewer patients were found at Fariha PHC during Arogya Mela, CMO issued warning

Azamgarh News: आरोग्य मेले में फरिहा पीएचसी पर कम मिले मरीज, सीएमओ ने दी चेतावनी

Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Fewer patients were found at Fariha PHC during Arogya Mela, CMO issued warning
फरिहा/बलरामपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फरिहा में रविवार को आयोजित सीएम जन आरोग्य मेले का सीएमओ डा. अशोक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मरीजों की संख्या कम पाए जाने पर सीएमओ ने गहरी नाराजगी जताई और स्वास्थ्यकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। सीएमओ ने निर्देश दिए कि आशा कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर अधिक से अधिक मरीजों को मेले तक लाएं, ताकि सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 77 केंद्रों पर मेला आयोजित किया गया। मेले काे सफल बनाने के लिए 105 डॉक्टर व 355 पैरा मेडिकल स्टाफ को ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में इलाज के लिए 1452 पुरुष, 1490 महिला व 472 बच्चों का पंजीकरण हुआ था। इस दौरान कुल 3414 लोगों ने इस मेले का लाभ उठाया। सभी मरीजों को जांच के बाद उचित सलाह व जरूरी दवाएं आदि उपलब्ध कराई गईं। इस बार के मेले में मौसमी बीमारी सर्दी, जुखाम, बुखार के सर्वाधिक मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed