{"_id":"588e3c884f1c1b2e3de808f1","slug":"february-will-have-seven-nominations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सात फरवरी से होगा नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सात फरवरी से होगा नामांकन
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 30 Jan 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
313 प्रत्याशियों पर तीन साल के लिए लगा प्रतिबंध
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छठे चरण में होने वाले नामांकन तिथियों में चुनाव आयोग ने परिवर्तन किया है। इसके तहत, आठ फरवरी से 15 फरवरी तक होने वाला नामांकन अब सात फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा।
आजमगढ़ जनपद की दसों विधानसभाओं में छठे चरण में मतदान का कार्य होना है। इस मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन जहां अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।
वहीं, चुनाव आयोग द्वारा नामांकन तिथियों में फेरबदल किया गया है। पहले जहां आयोग ने नामांकन की तिथि आठ फरवरी से 15 फरवरी निर्धारित की थी। वह अब एक दिन पहले यानी सात फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक होगा। जबकि अन्य तिथियों को पूर्ववत रखा गया है। इसके तहत, 16 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 18 फरवरी तक नामांकन पत्रों की वापसी की अंतिम तिथि है। चार मार्च को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
इसके बाद 11 मार्च को प्रशासन द्वारा बनाए गए चार केंद्रों पर मतगणना का कार्य होगा। जिसमें गोपालपुर और सगड़ी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना एफसीआई गोदाम बेलइसा, निजामाबाद, फूलपुर और दीदारगंज की मतगणना कृषि विश्वविद्यालय कोटवा, मुबारकपुर और आजमगढ़ की मतगणना श्री दुर्गा जी महाविद्यालय चंडेश्वर, अतरौलिया, लालगंज और मेंहनगर विधानसभा क्षेत्र की मतगणना महामृत्युंजय डेंटल कालेज चंडेश्वर में कराई जाएगी।
जनपद के पुराने और नए कलेक्ट्रेट भवन को नामांकन केंद्र बनाया गया है। पांच-पांच विधानसभाओं का नामांकन एक स्थान पर होगा। नए कलेक्ट्रेट भवन के प्रथम तल पर स्थित एडीएम प्रशासन के न्यायालय कक्ष में अतरौलिया, एडीएम वित्त के न्यायालय कक्ष में गोपालपुर, मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में सगड़ी, डिप्टी कलेक्टर प्रथम के न्यायालय कक्ष में मुबारकपुर और द्वितीय तल पर बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी के न्यायालय कक्ष में आजमगढ़ सदर का नामांकन किया जाएगा।
वहीं, पुराने कलेक्ट्रेट भवन के भूतल पर एडीएम वित्त एवं राजस्व के न्यायालय कक्ष में निजामाबाद, सिलींग न्यायालय कक्ष में फूलपुर, प्रथम तल पर मुख्य राजस्व अधिकारी के न्यायालय कक्ष में दीदारगंज, एडीएम प्रशासन न्यायालय के कक्ष में लालगंज और द्वितीय तल पर एआईजी के न्यायालय कक्ष में मेंहनगर विधानसभाओं का नामांकन होगा।