{"_id":"61ba2f42063bdf5da0548536","slug":"fear-of-accident-due-to-open-drains-disease-spreading-azamgarh-news-vns628117042","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली नालियां और खुले नाले दे रहे दुर्घटना को दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुली नालियां और खुले नाले दे रहे दुर्घटना को दावत
विज्ञापन
शहर के दलसिंगार मुहल्ले में जाम नाला।-प्लान खबर की फोटो
- फोटो : AZAMGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शहर के अधिकांश मुहल्लों की नालियां या तो खुली हुई हैं या क्षतिग्रस्त हैं। शहर क्षेत्र में कई जगह मैनहोल खुले हैं। इनसे हादसे का तो डर बना ही रहता है। आवागमन में दिक्कत होती है और बीमारियों के फैलने का भी खतरा है।
शहर में जल निकासी की व्यवस्था के लिए नाले तो बने हैं लेकिन नालों का रख रखाव न होने के कारण लोगों की समस्या बढ़ गई है। बरसात के सीजन में मोहल्लों के अलावा रोड पर भी जलजमाव होना आम बात है। वर्षों पहले बनाई गईं नालियां अधिकतर चोक हो चुकी हैं। इसे दूर करने के लिए नगर पालिका की ओर से कोई व्यवस्था नहीं की गई है। पहले मकान कम थे तो उस हिसाब से नाली का निर्माण किया गया था। समय के साथ आबादी तो बढ़ गई लेकिन नालियों का चौड़ीकरण नहीं किया गया। जिसका परिणाम है कि अब घरों से निकलने वाला पानी इधर-उधर नाली के ऊपर से बहता रहता है। बरसात के समय में कई क्षेत्र ऐसे हैँ जो जल भराव की समस्या से जूझते हैं क्योंकिन नाला पानी को खींचने में नाकाम होता है। हालांकि नगरपालिका द्वारा इसके लिए प्रयास किया गया लेकिन उसे अब तक इस कार्य में सफलता नहीं मिल सकी है। कई स्थानों पर पुलिया बनाने की जरूरत है ताकि पानी की निकासी सुचारू रूप से हो सके।
अतलस पोखरा से बंधे तक जाने वाला नाला क्षतिग्रस्त
आजमगढ़। नगर के अतलस पोखरों क्षेत्र में शहर का प्रतिष्ठित विद्यालय ज्योति निकेतन स्थित है। इस विद्यालय तक बच्चों को पहुंचाने के लिए बहुत से लोगों द्वारा बाइपास मार्ग का इस्तेमाल किया जाता है। इस मार्ग के किनारे नगरपालिका का बड़ा नाला है जो शहर से निकलने वाले गंदे पानी को नदी तक पहुंचाता है। वर्तमान में यह नाला जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिससे हमेशा दुर्घटना का भय सताता रहता है।
विज्ञापन
जोधीपुरा से हीरापट्टी जाने वाले मार्ग पर बह रहा नाली का गंदा पानी
आजमगढ़। नगर के शिब्ली चौराहे से जोधीपुरा होते हुए शिवाजी नगर हीरापट्टी को मार्ग जाता है। इस मार्ग पर फातिमा स्कूल के सामने मुख्य मार्ग पर काफी पानी जमा है। इस मार्ग पर सितंबर माह से पानी जमा हुआ है। इसका मुख्य कारण नालियों से गंदा पानी फ्लो होकर सड़क पर पहुंच रहा है। जिसके कारण लोगों को आज तक घुटने भर पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
मुझे अतलस पोखरा क्षेत्र के नाले के संबंध में कोई जानकारी है। लेकिन मैं उसे दिखवाता हूं। रही बात अन्य नालियों की तो अभी उसके लिए हमारे पास कोई व्यवस्था नहीं है।
विकास कुमार, अधिशासी अधिकारी, आजमगढ़ नगर पालिका