फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father misdeed His Minor Daughter Stepmother Takes Shocking Action When Screams in azamgarh

UP: पिता ने ही लूट ली नाबालिग बेटी की अस्मत, चिल्लाने पर सौतेली मां ने किया था ये काम; आरोपी को 15 साल की सजा

Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 18 Mar 2026 01:17 AM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में पिता-बेटी के रिश्ते को तार-तार करने वाले आरोपी को अदालत ने सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। पीड़िता की नानी की तहरीर पर कंधरापुर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Father misdeed His Minor Daughter Stepmother Takes Shocking Action When Screams in azamgarh
दुष्कर्म के आरोपी को कठोर कारावास की सजा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

UP Crime: अपनी ही नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आरोपी पिता को 15 वर्ष के सश्रम कारावास और 22 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला पॉक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने मंगलवार को सुनाया। 

विज्ञापन


अभियोजन के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता के माता-पिता के बीच संबंध विच्छेद हो चुका था और वह अपनी मां के साथ नानी के घर रहती थी। हालांकि, उसका आना-जाना कंधरापुर थाना क्षेत्र स्थित अपने पिता के घर पर भी होता था। पीड़िता दो जून 2021 को अपने पिता के घर पर थी। उसी रात पिता ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

अदालत ने सुनाई सजा

पीड़िता के रोने-चिल्लाने पर सौतेली मां उसे ननिहाल के पास छोड़ कर चली गई। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पीड़िता के पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जांच पूरी करने के बाद अदालत ने आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। 

अभियोजन पक्ष की तरफ से कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पिता को पंद्रह वर्ष के सश्रम कारावास तथा बाइस हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed