फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Father-daughter killed, wife seriously injured

पिता-पुत्री की हत्या, पत्नी गंभीर रुप से घायल

Sat, 19 Oct 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Father-daughter killed, wife seriously injured
Father-daughter killed, wife seriously injured - फोटो : AZAMGARH
अमिलो। मुबारकपुर थाने के मदारपुर बाजार में शुक्रवार की रात करीब एक बजे भवन के दूसरे तल पर सोए युवक के सिर में गोली मारकर, पांच माह की मासूम बच्ची का कुचल कर हत्या कर दी गई। जबकि उसकी पत्नी को सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर धारदार और वजनी हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से रेफर किया गया है। मृत युवक की मां की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने नामजद आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर चोरी की 19 से अधिक मोबाइल बरामद की है। वहीं मारा जाने वाला युवक आपराधिक प्रवृत्ति का था। उसे जीआरपी और आरपीएफ चोरी के आरोप में कई बार गिरफ्तार कर चुकी थी।
विज्ञापन

वाराणसी जिले के लोहता थाने के महमूदपुर गांव निवासी रमजान अली अपने परिवार के साथ मुबारकपुर थाने के मदारपुर बाजार में किराए का मकान में रहता है। शुक्रवार को रमजान का बेटा जाहिद और जाकिर लाटघाट मेला देखने चले गए। घर में रमजान अपनी पत्नी आयशा खातून, बेटी तराना के साथ एक कमरे में सोया था। बड़ा बेटा साकिर (22) अपनी पत्नी जैनब (20) और पांच माह की बच्ची शमीयन के साथ दूसरे कमरे में सोया था। रात करीब एक बजे आहट मिलने पर आयशा खातून जगी और बेटे की कमरे की तरफ गई तो देखा कि मुबारकपुर कस्बे के पूरा सोफी मुहल्ला निवासी फरहान वहां से भाग रहा था, उसके साथ भाग रहे दो अन्य को वह नहीं पहचान पाई। आयशा जब साकिर के कमरे में गई तो साकिर और शमीयन मृत पड़े थे। जैनब दर्द से कराह रही थी। साकिर के सिर में गोली के निशान थे। शमीयन के शरीर पर कोई निशान नहीं मिले। जैनब के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में धारदार और वजनी हथियारों से हमले के निशान थे। घटना की सूचना मिलने पर डीआईजी मनोज तिवारी, एसपी त्रिवेणी सिंह, एसपीसिटी पंकज पांडेय, सीओ सदर मो. अकमल खां आदि ने मुआयना किया। पुलिस के मुताबिक साकिर पूर्व में जीआरपी और आरपीएफ वाराणसी द्वारा चोरी सहित अन्य मामलों में आठ से अधिक बार गिरफ्तार किया जा चुका है। वह बचने के लिए ही यहां आकर रह रहा था। एसपीसिटी पंकज पांडेय ने बताया कि आयशा खातून की तहरीर के आधार पर पूरासोफी मुहल्ला निवासी फरहान को नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। फरहान पुलिस हिरासत में है। उसके पास से चोरी की 19 से अधिक मोबाइलें बरामद हुई है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed