फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers' wheat is being gifted to Ghagra

घाघरा कटान की भेंट चढ़ रहा किसानों का गेहूं

Sun, 10 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Farmers' wheat is being gifted to Ghagra
देवारा क्षेत्र के परसिया गांगेपुर में घाघरा नदी की काट के जद में गेंहू की फसल। - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। देवारा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी देवारावासियों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। जिस समय नदी का जलस्तर बढ़ता है तो यह देवारावासियों के लिए मुसीबत होता है लेकिन जलस्तर घटने के बाद भी नदी द्वारा अभी तक कटान की जा रही है। जिसके कारण किसानों की गेहूं और गन्ने की फसल कटकर घाघरा की धारा में विलीन होती जा रही है।
विज्ञापन

घाघरा नदी वैसे तो इस मौसम में कटान नहीं करती है लेकिन वर्तमान में घाघरा द्वारा कटान की जा रही है। घाघरा की कटान को देखकर किसान चिंतित है। वह अपने गेहूं और गन्ने की फसल को घाघरा की धारा में विलीन होता देखने को विवश है। घाघरा नदी अगस्त और सितंबर माह 2020 में बाढ़ के दौरान जमीन को काटते हुए गांगेपुर परसिया रिंग बांध तक पहुंच गई। उसने परसिया रिंग बांध को काटकर अपने आगोश में ले लिया। अब उसके द्वारा किसानों द्वारा बोई गई गेहूं की फसल को धीरे-धीरे काटा जा रहा है। परसिया गांगेपुर गांव निवासी सत्यराम का गन्ना कट रहा है तो वहीं महेंद्र, करिया, मुसाफिर, निवास, राजेंद्र, चंद्रभान, सुभाष, पिंटू, सुंदर, बलराम, साधु, राजनाथ, विजय, सक्सेना आदि सैकड़ों किसानों के गेहूं की फसल को धीरे-धीरे घाघरा काट रही है। अब तक लगभग 20 से 30 बीघा गेहूं की फसल कटकर घाघरा में समा चुकी है। इससे किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed