फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers protests

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने रोका निर्माण

Wed, 18 May 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers protests
प्रदेशभर से 4500 पेंशनरों को पेंशन का भुगतान नहीं हो पाया है। - फोटो : Demo Pic
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 233 लुंबिनी-वाराणसी के निर्माण को किसानों ने मंगलवार को रोक दिया। इस दौरान किसानों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर मुआवजा न देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लुंबिनी-वाराणसी हाइवे का निर्माण तीव्र गति से जारी है। निर्माण शुरू होने के साथ ही इसका विरोध भी शुरू हो गया है। मंगलवार को कप्तान बाईपास के निर्माण को कादीपुर हरिकेश, जेहरा पिपरी, तेरही और पासीपुर गांव के किसानों ने मुआवजा न मिलने का आरोप लगाते निर्माण को रोक दिया। इस दौरान किसानों ने निर्माण स्थल पर प्रदर्शन किया और मुआवजा देने की मांग की। किसानों ने आरोप लगाया कि अभी तक उन्हें हाइवे में आने वाली उनकी जमीन का मुआवजा दिए बिना ही हाइवे का निर्माण शुरू कर दिया गया। गुलाब राम, फूलचंद यादव, इंदूबाला राय, आशा देवी, सरोज गुप्ता, माधो यादव, कमलेश, रामअधार, श्यामसुंदर, पुनवासी, सोहन, रामचंदर निषाद, वसेनू, राजेश, राधिका, रामबचन, डा. अनिल सिंह, श्याम प्रसाद यादव, दुधई राजभर आदि का आरोप है कि विशेष भूमि अध्याप्ति कार्यालय आजमगढ़ में जमीन के कागजात बनवाकर जमा करवा लिया गया। अब मुआवजे की रकम के लिए हमें चक्कर लगाना पड़ रहा है। यही नहीं कुछ लोगों को दलालों के माध्यम से मुआवजा मिल चुका है, इन दलालों द्वारा लोगों से दो से चार प्रतिशत कमीशन पर मुआवजा दिलाने की बात कही जा रही है। काफी देर तक प्रदर्शन के बाद जब कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीण वहां से चले गए। जाते-जाते उन्होंने निर्माण न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed