फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers honored farmers day

किसान दिवस किसान हुए सम्मानित

Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers honored farmers day
रामदास चौहान, किसान।-अहरौला ब्लाक में धान पैदावार में प्रथम स्थान - फोटो : AZAMGARH
आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र सेकेंड लेदौरा और कोटवा विज्ञान केंद्र द्वारा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही बेहतर कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बेरॉव गांव के किसान रामदास चौहान को प्रति हेक्टेयर 62 कुतंल धान की पैदावार करने के लिए दो हजार रुपये नगद पुरस्कार दिया गया। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा सेकेंड पर भी कृषि क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। जिसमें जिले के बड़े किसान असिलाई निवासी बृजेश कुमार सिंह को मशरूम की अच्छी खेती करने पर, तूफानी यादव, बद्री नाथ सिंह जो कि फसल अवशेष प्रबंधन की आधुनिक मशीन द्वारा गेहूं की स्वयं की बुवाई करने पर सम्मानित किया गया। इस दौरान किसानों ने खेती के अपने अनुभवों को साझा किया। केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक ई. अमित अग्रवाल ने चौधरी चरण के जीवन पर प्रकाश डाला। वैज्ञानिक डा. शेर सिंह ने जैविक खेती के बारे में बताया। वैज्ञानिक डा. अखिलेश यादव ने किसानों को दोगुनी आमदनी की खेती करने का टिप्स दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed