फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farmers got angry due to non-purchase of paddy, siege of Agro branch

धान खरीद न होने से किसानों का फूटा गुस्सा, एग्रो की शाखा का किया घेराव

Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:23 PM IST
विज्ञापन
Farmers got angry due to non-purchase of paddy, siege of Agro branch
मांगों को लेकर अतरौलिया एग्रो का घेराव करते किसान। - फोटो : AZAMGARH
अतरौलिया। पिछले कई दिनों से अतरौलिया के छितौनी में स्थित एग्रो की शाखा पर धान खरीद न होने से किसानों का गुस्सा आखिरकार शुक्रवार को फूट पड़ा। किसानों ने क्रय केंद्र का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। किसानों का आरोप है कि यहां सिर्फ बिचौलियों का धान खरीदा जा रहा है। किसानों का धान खरीद न होने से उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर किसानों में काफी रोष है।
विज्ञापन

सरकार भले ही किसानों के हित की बात कर रही हो लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिलकुल परे है। इसकी बानगी अतरौलिया के छितौनी में स्थित एग्रो की शाखा में देखने को मिलेगी। हालांकि धान खरीद के मामले में यह केंद्र पहले से ही विवादों में रहा है। पूर्व में भी किसानों द्वारा आरोप लगाया गया था कि इस क्रय केंद्र पर केवल बिचौलियों के ही धान खरीदे गए हैं। आज बड़ी संख्या में आक्रोशित किसान सुबह ही इस केंद्र पर पहुंचे और धान खरीद बंद होने की जानकारी केंद्र प्रभारी रंतिदेव राय से मांगी। जिस पर केंद्र प्रभारी रंतिदेव राय ने बताया कि अपर जिलाधिकारी वित्त के निर्देशानुसार इस क्रय केंद्र पर धान की खरीदारी नहीं की जा रही है। हालांकि इस क्रय केंद्र पर 22 दिसंबर के बाद से किसानों से धान की खरीदारी नहीं की गई है। जिसको लेकर किसानों में आक्रोश है। इस मामले में उप जिलाधिकारी बूढ़नपुर दिनेश कुमार मिश्रा का कहना है कि अपर जिलाधिकारी वित्त के निर्देशानुसार अतरौलिया स्थित धान खरीद केंद्र की एग्रो शाखा को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। कोई भी किसान अपने धान की तौल कराना चाहते हैं। वह पचरी स्थित विपणन शाखा पर ले जाकर के अपने धान की तौल कराएं। वहीं इसे लेकर किसानों में रोष है। किसानों का कहना है कि अतरौलिया से पचरी की दूरी आठ किमी है। ऐसे में उन्हें धान ले जाने में काफी परेशानी होगी। किराया भी अधिक लगेगा। इस मौके पर राधेश्याम यादव, कमला यादव, संजय मिश्रा, शीतला निषाद, रामचंद्र वर्मा व गब्बर यादव सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed