{"_id":"602c0ee48ebc3ee9620c48b5","slug":"farmers-feeling-cheated-due-to-no-increase-in-sugarcane-price-azamgarh-news-vns575089833","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य न बढ़ने से ठगा महसूस कर रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य न बढ़ने से ठगा महसूस कर रहे किसान
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश सरकार ने पेराई सत्र 2020-21 के लिए गन्ना मूल्य की घोषणा कर दी है, लेकिन पिछले तीन सालों से गन्ना मूल्य में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई है। इसको लेकर किसानों में मायूसी है। गत पेराई सत्र की तरह ही इस बार भी सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपये और अगेती प्रजाति का 325 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है। अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना मूल्य 310 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।
मार्च 2017 में सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने पहले साल सत्र 2017-18 में गन्ने के राज्य परामर्शी मूल्य (एसएपी) में 10 रुपये की वृद्धि की थी। तब अस्वीकृत, सामान्य व अगेती प्रजाति के लिए क्रमश: 310, 315 और 325 रुपये प्रति क्विंटल मूल्य घोषित हुआ था। गन्ना पेराई सत्र 2018-19 और 2019-20 में भी राज्य परामर्शी मूल्य यथावत रहा। इस बार पेराई सीजन 2020-21 के लिए गन्ना मूल्य की घोषणा बहुत विलंब से हुई है। जिले में नवंबर माह के प्रथम सप्ताह में गन्ना पेराई प्रारंभ हो गई थी। गन्ना मूल्य रविवार को तय किया गया है। इस बार किसान गन्ना मूल्य में वृद्धि की उम्मीद लगाए हुए थे। लगभग दो माह विलंब से घोषित होने के बावजूद मूल्य यथावत रहने से गन्ना किसानों की उम्मीदों को झटका लगा है।
गन्ना मूल्य में इस बार कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। सामान्य प्रजाति के गन्ने का मूल्य 315 रुपये और अगेती प्रजाति का 325 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है। अस्वीकृत प्रजाति का गन्ना मूल्य 310 रुपये क्विंटल निर्धारित किया गया है। -अशर्फी लाल, जिला गन्ना अधिकारी।