{"_id":"62fc9fdd8f77bb55f651d937","slug":"farmer-had-gone-to-start-the-tube-well-to-irrigate-the-field-dies-being-hit-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh: खेत पर ट्यूबवेल चालू करने गया था किसान, घर नहीं लौटने पर मौके पर पहुंचे परिजन, नजारा देख उड़े होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh: खेत पर ट्यूबवेल चालू करने गया था किसान, घर नहीं लौटने पर मौके पर पहुंचे परिजन, नजारा देख उड़े होश
Wed, 17 Aug 2022 01:32 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: किरन रौतेला
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:32 PM IST
सार
आजमगढ़ के परासी गांव निवासी रामानुज सिंह अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन खेत पर पहुंचे तो वहां का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए।
विज्ञापन
मृतक किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ में बिजली की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के परासी गांव निवासी किसान मंगलवार की रात ट्यूबवेल पर पानी चलाने गया था। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
परासी गांव निवासी रामानुज सिंह (50) पुत्र स्व. सुदामा सिंह किसान थे। मंगलवार की रात वे अपने खेत की सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने गए थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
जब वह देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उन्हें देखने ट्यूबवेल पर पहुंचे तो वे मृत हाल में पड़े थे। परिजनों की सूचना पर जहानागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक तीन पुत्रों के पिता थे। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।