{"_id":"5a243d9b4f1c1b97678bf7c8","slug":"farmer-agitations","type":"story","status":"publish","title_hn":" किसानों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का प्रदर्शन
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन की लगातार सख्ती के बाद भी पीसीएफ के कई क्रय केन्द्रों पर धान की नियमित खरीद नहीं हो पा रही है। किसान महीनों से धान बेचने के लिए दौड़ रहे है। ट्राली पर धान लाद तौल कराने का इंतजार कर रहे है, लेकिन क्रय केंद्र बंद रहता है। या किसानों को टरका दिया जाता है। पैसे के अभाव में कई किसानों अपनी कर्ज चुकता नहीं कर पा रहे हैं। क्षेत्र के हासामतलूब केंद्र पर धान खरीद न होने पर भड़के किसानों ने प्रदर्शन किया।
क्षेत्र के किसान शनिवार हासामतलूबपुर में बने पीसीएफ के केंद्र पर धान बेचने के लिए पहुंचे, लेकिन क्रय केन्द्र बंद था। किसान क्रय केन्द्र प्रभारी चंद्रभान यादव से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई। किसानों ने डिप्टी आरएमओ से शिकायत की। उत्तर न मिलने पर किसानों ने एसडीएम बूढ़नपुर और लखनऊ में आनलाइन शिकायत दर्ज कराई। अहरौला में पीसीएफ के चार केन्द्र हैं। इसमें हसामतलूबपुर, खजुरी, बिलारी में केंद्र बने हैं। हसामलतूबपुर केंद्र ने मात्र दो दिन खरीद किया है। बाकी तीन केन्द्र अभी भी निल चल रहे हैं। किसान दौड़-दौड़ कर थक चुके है। शनिवार को भकुही के किसान गजेन्द्र सिंह, प्रदीप सिंह, अप्पू सिंह, राकेश सिंह आदि लोगों की ओर से उच्चाधिकारीयों से शिकायत कर प्रदर्शन किया।
सोमवार को किसान सीएम सहित आयुक्त को शिकायती पत्र देंगे।