फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Farewell mother was tight security

कड़ी सुरक्षा में मां को दी गई विदाई

Thu, 13 Oct 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 13 Oct 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farewell mother was tight security
मां को दी गई विदाई
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन सड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान युवा भक्ति गीतों पर अबीर-गुलाल उड़ाते नाचते झूमते चल रहे थे। शारदीय नवरात्र में जिले में विभिन्न स्थानों में पूजा पंडालों में देवी मां की प्रतिमा स्थापित की गई थीं। नगर में अधिकतर प्रतिमाओं को दशहरा के दूसरे दिन ही विसर्जित कर दिया गया।
विज्ञापन


कुछ प्रतिमाओं को गुरुवार को भी विसर्जित किया गया। मालटारी संवाददाता के अनुसार, सगड़ी तहसील क्षेत्र के रामगढ़ और खाड़ गांव के मंदिर पर स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को गुरुवार को विसर्जन हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्रैक्टर ट्राली पर रखकर रामगढ़ से गाजेबाजे के साथ बाईपास, मनिकाडीह, गडेरुआ, हासपुर, बरहपुर, लाटघाट, कांखभार, महुला होते हुए दोहरीघाट के सरयू नदी के तट पर विसर्जित की गई। इस दौरान लगे मां के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन


जहानागंज संवाददाता के अनुसार, कस्बा में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन गुरुवार की शाम को विसर्जित किया गया। कस्बे में स्थापित प्रतिमाएं ब्लाक मोड़, मवेशी खाना, होते हुए आजमगढ़-गाजीपुर मार्ग स्थित भैसही नदी में विसर्जित किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। विसर्जन जुलूस के दौरान पूर्व प्रधान नान्हू बाबा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्शन को उमड़ा सैलाब मेले में उठाया लुत्फ ः रानी की सराय कस्बे का ऐतिहासिक दशहरा मेला गुरुवार को धूमधाम से मना। लाइटें और झालरों की दुधिया रोशनी से पूरा कस्बा नहा उठा है। मुख्य मार्ग पर मेला होने के कारण दो किमी की दूरी तक जगमगाहट देखते ही बन रही थी।

कस्बे में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन के लिए दोपहर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम होते ही लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। उधर मेले में महंगाई के बावजूद दूकानों पर खरीदारी को लोगों की भीड़ देखने को मिली। सुरक्षा व्यवस्था में इस बार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रही। शुक्रवार की रात को मेले में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।


उधर, हरैया ब्लॉक के बेलकुंडा बाजार में गुरुवार को मेला लगा। इस दौरान लोगों ने मेले में स्थापित मां दुर्गा के दर्शन किए और सुख-समृद्धि की कामना की। साथ ही अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। मेला का शुभारंभ ठाकुर जी मंदिर में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता के पूजन-अर्चन से हुआ। मेले में महिलाओं ने शृंगार के सामान की खरीदारी की तो बच्चों ने अपने पसंद के खिलौने खरीदे। देर रात तक दर्शन-पूजन को श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर रात मेले में बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed