फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Famine of medical facilities in weavers-dominated areas

बुनकर बाहुल्य इलाके में चिकित्सकीय सुविधाओं का अकाल

Tue, 23 Nov 2021 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Famine of medical facilities in weavers-dominated areas
मुबारकपुर। डेढ़ लाख से अधिक आबादी वाला मुबारकपुर नगरपालिका क्षेत्र बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है। जहां चिकित्सा की समुचित व्यवस्था न के बराबर है। कहने को तो नगर में 30 बेड का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित है लेकिन कुल 25 ही बेड की व्यवस्था है और संविदा चिकित्सकों सहित कुल 10 चिकित्सकों की तैनाती है आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध नही है। एक्सरे टेक्नीशियन और रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती और एक्सरे सोनोग्राफी की व्यवस्था न होने से मरीजों को स्थानीय निजी चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। जहां मरीजों को मनमाना फीस चुकानी पड़ती है। मुबारकपुर नपा क्षेत्र बुनकर बाहुल्य क्षेत्र है जहां अधिकतर गरीब और कमजोर तबके के लोग निवास करते हैं। ऐसे में निजी तौर पर एक्सरे और सोनोग्राफी की सुविधा पाना टेढ़ी खीर है। मौसमी बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज तो हो जाता है लेकिन उन्हें भी अस्पताल के बाहर से दवा लेने को लिख दिया जाता है। सीएचसी अधीक्षक डा. मनोज राव ने बताया कि काफी दिनों से रेडियोलॉजिस्ट, सर्जन, एक्सरे टेक्नीशियन, हड्डी रोग के चिकित्सक के पद पर तैनाती नहीं है। कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था है। अब तक लगभग 75 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed