फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Famine for immediate ticket also, passengers are worried

तत्काल टिकट का भी अकाल, यात्री हो रहे परेशान

Sat, 31 Oct 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
Famine for immediate ticket also, passengers are worried
आजमगढ़। यात्रियों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही। सामान्य आरक्षित टिकट की तो बात ही छोड़िए, तत्काल टिकट का भी अकाल पड़ गया है। रात भर जगने के बाद भी हाथ में कंफर्म टिकट नही आ रहा। महानगरों की ओर आने-जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई हो या दिल्ली, हर महानगर की ओर जाने वाली ट्रेनें फुल हैं। वहीं कोरोना के चलते बिना आरक्षित सीट के किसी भी ट्रेन में सवार होने की पाबंदी है।
विज्ञापन

दीपावली व छठ से पहले हर साल ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रेलवे स्पेशल ट्रेनों का संचालन कराती है लेकिन इस बार कोरोना के कारण सारी व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। हालात यह है कि जो ट्रेनें महानगरों की ओ जा रही या फिर वहां से आ रही सभी की सीटें फुल है। यात्री कन्फर्म टिकट के लिए काफी परेशान हो गया है। इस समस्या का बड़ा कारण ट्रेनों का संचालन बंद होना बताया जा रहा है। वहीं तत्काल कोटे का टिकट लेने में फजीहत हो जा रही है। वहीं लोगों द्वारा जनपद में ट्रेनों के संचालन की मांग उठ रही है। जिनमें आनंद विहार एक्सप्रेस, साप्ताहिक लोकमान्य तिलक, साप्ताहिक कोलकाता एक्सप्रेस, पैसेंजर आजमगढ़-वाराणसी तमसा, शाहगंज-बलिया पैसेंजर सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

इन ट्रेनों में दिसंबर तक वेटिंग टिकट की लंबी लिस्ट
छपरा से आजमगढ़ होते हुए सूरत को जाने वाली ताप्ती गंगा एक्सप्रेस, आजमगढ़ से दिल्ली को जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस व जयनगर से अमृतसर व गोदान एक्सप्रेस स्पेशल हैं। इन ट्रेनों में सबसे अधिक भीड़ रहती है। ऐसे में इस ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों के बीच टिकट लेने को लेकर मारामारी रहती है। आईआरसीटीसी पर दिसंबर तक स्लीपर में एक भी सीट नहीं है। सभी बुक हो चुकी हैं। ऐसे में यात्री तत्काल टिकट के लिए परेशान रहते हैं। वहीं दलाल इसका फायदा उठाते हुए यात्रियों से अधिक पैसे वसूल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed