फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Family members slept on the roof and outside, while thieves ransacked the house.

Azamgarh News: छत और बाहर सोते रहे परिजन, अंदर चोरों ने खंगाल लिया मकान

Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Family members slept on the roof and outside, while thieves ransacked the house.
बिछियापुर गांव में चोरी के बाद बिखरे सामान को दिखाती महिला। संवाद
अंबारी/ठेकमा। भीषण गर्मी में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। छत पर व बाहर परिजनों के सोते रहने से चोर फायदा उठा रहे हैं। दीदारगंज थाना क्षेत्र के बिछियापुर गांव निवासी पारसनाथ यादव के घर को रविवार की रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। छत व द्वार पर परिजनों के सोए रहने से चोरों ने घर को खंगाल डाला। चोर जेवरात, नकदी और छह पेटियां उठा ले गए। सूचना पाकर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस व डॉग स्क्वायड टीम ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

बिछियापुर गांव निवासी पारसनाथ यादव ने बताया कि उनका मकान नहर के किनारे स्थित है। रविवार की रात वह घर के सामने सो रहे थे, जबकि उनका बेटा और बहू आरती मकान की छत पर सोए हुए थे। देर रात में चोर मकान के सामने वाला चैनल गेट खोलकर अंदर घुसे और घर के तीन कमरों को खंगाल डाला। चोर छह पेटियां भी उठा ले गए और एक बड़े बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा कीमती सामान समेट ले गए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चोर सोने की तीन चेन, चार अंगूठियां, गले का हार, आयरन, लाकेट, मांग टीका, कान के टप्स समेत बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण उठा ले गए हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार रुपये नकद भी चोरी हुआ है। सुबह करीब चार बजे बहू आरती की नींद खुली तो छत का दरवाजा अंदर से बंद मिला। शोर मचाने पर परिवार व आसपास के लोग जुटे। नीचे उतरकर देखा तो मकान के सामने वाला चैनल गेट और पीछे का लोहे का गेट खुला था और घर का सामान बिखरा पड़ा था। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस, मार्टिनगंज चौकी और दीदारगंज पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में डॉग स्क्वायड टीम ने मौके का निरीक्षण किया। घर के अंदर ईंट और पत्थर के छोटे-छोटे दर्जनों टुकड़े और कई स्थानों पर पैरों के निशान मिलने की बात सामने आई है, जिसकी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष दीदारगंज जयप्रकाश ने बताया कि चोरी के खुलासे के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। डॉग स्क्वायड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed