फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake khoya and sweets made from synthetic milk are being sold indiscriminately

धड़ल्ले से बिक रही नकली खोया और सिंथेटिक दूध से बनी मिठाइयां

Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Fake khoya and sweets made from synthetic milk are being sold indiscriminately
अंबारी। फूलपुर तहसील के माहुल, अम्बारी, बिलारमऊ, दीदारगंज, पल्थी, हब्बीगंज, गोधना, मैगनाआदि बाजारों में नकली खोया से निर्मित और सिंथेटिक दूध की बनी मिठाई धड़ल्ले से बिक रही। इनके सेवन से लोग बीमार हो रहे पर प्रशासनिक अमला दुकानदारों पर कार्यवाही के बजाय कुंभकर्णी नींद में सो रहा। क्षेत्र की माहुल हो या निजामपुर या गनवारा बाजार हो हर जगह मिठाई की दुकानों पर नकली खोए से बनी बर्फी, पाउडर से बना छेना व सेंथेटिक दूध से बने केक यहां तक नकली लड्डू धड़ल्ले से बिक रहा है। ये दुकानदार मोटा मुनाफा के चक्कर में लोगो के स्वास्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे। कभी-कभी खाद्य एवं औषधि विभाग के कर्मचारी बाजारों में आते है और इन दुकानदारों से सुविधा शुल्क लेकर चले जाते है। क्षेत्र के संजय पांडेय, धर्मेंद्र, जितेंद्र पांडेय रिंकू यादव ने इस समस्या पर आलाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी फूलपुर ज्ञानचंद गुप्ता का कहना है की अगर ऐसा हो रहा तो जल्द ही छापेमारी कर दुकानदारों पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed