फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fake certificate used for renewal of diagnostic center

Azamgarh News: डायग्नाेस्टिक सेंटर के नवीनीकरण के लिए फर्जी प्रमाणपत्र लगाया

Thu, 13 Jun 2024 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fake certificate used for renewal of diagnostic center
ठेकमा। बाजार में संचालित आयुष डायग्नोस्टिक सेंटर के पंजीकरण की वैधता 30 अप्रैल 2019 को समाप्त होने के बाद उसके संचालक राजेश यादव द्वारा उसके नवीनीकरण के लिए फर्जी प्रमाणपत्र सीएमओ कार्यालय में प्रस्तुत किए गए। मामले में सात जून 2024 को डायग्नोस्टिक सेेंटर को सील कर दिया गया। वहीं ठेकमा स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बरदह थाने में संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर में चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि आयुष डायग्नोस्टिक सेंटर, ठेकमा के पंजीकरण की वैधता 30 अपैल 2019 को समाप्त हो गई थी। डायग्नोस्टिक सेन्टर के संचालक लालगंज विकास खंड के गोपालपुर गांव निवासी राजेश यादव चार जुलाई 2023 को सीएमओ के समक्ष डा. निशीत कुमार सिन्हा के शपथ पत्र, मेडिकल काउंसिल का पंजीकरण प्रमाण पत्र एवं अन्य अभिलेखों की छाया प्रतियां डा. सिन्हा के स्वहस्ताक्षरित प्रपत्रों के साथ प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

सीएमओ ने एक जून को इसकी जांच की तो डॉ. निशीत कुमार सिन्हा संचालक राजेश यादव को कोई भी शपथ पत्र और अभिलेख देने से इन्कार कर दिया। इस पर सात जून 2024 को सीएमओ के आदेश पर डा. अरविन्द चौधरी, एसीएमओ एवं मेरे द्वारा आयुष डायग्नोस्टिक सेन्टर, ठेकमा की जांच की गई। जांच में डायग्नोस्टिक सेन्टर पंजीकरण का नवीनीकरण न होने के बावजूद अवैध ढंग से संचालित पाया गया। जिस पर डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया गया। इस मामले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ठेकमा के प्रभरी चिकित्साधिकारी डा. जैनेंद्र कुमार मिश्र द्वारा दोषियों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए बरदह थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed