{"_id":"994e2e541a70549269058c09630ef190","slug":"factory-caught-making-fake-zarda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली जर्दा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली जर्दा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 03 Apr 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाने की पुलिस ने शुक्रवार की शाम क्षेत्र के विषईपुर गांव में छापेमारी कर नकली जर्दा बनाने वाली फ्ैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से लाखों रुपये मूल्य के तैयार और कच्चे माल सहित कई उपकरण बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपियों में आलोक सिंह पुत्र तेज बहादुर अहरौला थाने के विषईपुर गांव निवासी और दूसरा अविनाश सिंह पुत्र रामबहादुर कानपुर जिले के चौबेपुर थाना क्षेत्र के चंद्रिकापुर गांव का निवासी है।
थानाध्यक्ष अहरौला प्रभात यादव ने बताया कि शुक्रवार की शाम उन्हें मुखबिर से सूचना मिली। इसके बाद उन्होंने विषईपुर गांव के आलोक सिंह के ट्यूबवेल पर छापेमारी की। आलोक और अविनाश को दबोच लिया।
विज्ञापन
मौके से करीब 62 सौ पैक किया गया जर्दा (एवन प्लस) का पैकेट, दो बोरी कच्चा माल, बड़ी मात्रा में पाउच, रैपर, पैकिंग मशीन आदि बरामद हुए। इन सामानों की कीमत लाखों रुपये होने का अनुमान है। एसओ ने बताया कि दोनों आरोपी महीनों से क्षेत्र में नकली जर्दा तैयार कर सप्लाई कर रहे थे।