फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Facilities will be increased at 4 places including Durvasa Rishi Ashram

Azamgarh News: दुर्वासा ऋषि आश्रम समेत 4 स्थलों पर बढ़ेंगी सुविधाएं

Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Facilities will be increased at 4 places including Durvasa Rishi Ashram
आजमगढ़। मंडल के आजमगढ़ और मऊ जनपदों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित सात परियोजनाओं को शासन ने हरी झंडी दे दी है। इन परियोजनाओं के लिए चार करोड़ 59 लाख 84 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन

आजमगढ़ में मिश्रपुर में रामजानकी मंदिर, बूढ़नपुर के गौरा स्थित बहिरा देव बाबा मंदिर, फूलपुर-पवई दुर्वासा ऋषि आश्रम, धन्नीपुर स्थित ब्रह्मलीन परमहंस बाबा आश्रम का सुंदरीकरण और पर्यटक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपी एसटीडीसी) इन योजनाओं को अमलीजामा पहनाएगी। अधिकारियों के अनुसार, जल्द ही इन परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो जाएगा, जिससे स्थानीय पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। पर्यटन विभाग ने आजमगढ़ और मऊ के सात महत्वपूर्ण स्थानों को चिह्नित कर उनके विकास के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों में धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक स्थलों के सौंदर्यीकरण, बुनियादी ढांचे के विकास और पर्यटकों के लिए सुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल स्थानीय पर्यटन को बल मिलेगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

शासन की स्वीकृति के बाद अब इन योजनाओं को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। यूपी एसटीडीसी ने परियोजनाओं के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई है। अधिकारियों का कहना है कि इन कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष निगरानी की जाएगी। इन परियोजनाओं के तहत चिह्नित स्थानों पर पर्यटकों के लिए बेहतर सड़क संपर्क, विश्राम स्थल, साइनेज, और स्वच्छता जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed