फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Eyes were moist remembering the martyrdom of Karbala

कर्बला की शहादत को याद कर नम हुईं आखें

Thu, 13 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Thu, 13 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
 Eyes were moist remembering the martyrdom of Karbala
मोहर्रम का जुलूस
विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में दसवीं मुहर्रम को बड़ी ही अकीदत के साथ मुहर्रम का त्योहार मनाया गया और देश शाम सभी ताजिए अपनी-अपनी कर्बलाओं में दफन कर दिए गए। मालटारी संवाददाता के अनुसार, पारीपट्टी, डोरवा, सुंदरसराय बल्लो, जीयनपुर से मुहर्रम पर ताजिए का जुलूस निकाला गया। जिसमें हिंदुओं ने मुसलमानों के साथ बढ़चढ़ कर शामिल हुए। ोरवा चौहान बस्ती में तीन सौ वर्ष से पहले से हिंदू परिवार ताजिया बनाने का काम करते चले आ रहे हैं। ताजिया को पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर कर्बला के मैदान में दफनाया किया गया।
विज्ञापन


मेजवां संवाददाता के अनुसार, फूलपुर और ग्रामीण क्षेत्रों से अकीदत के साथ ताजिए का जुलूस निकाला गया। अजादारों के हुजूम के बीच या अली मौला की सदा से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। फूलपुर में अंजुमन मासूमिया, मेजवां में अंजुमन अब्बासिया, चमावां में अंजुमन फरोगे अजा़, दसमड़ा में गुलजारे पंजतन, नाहरपुर, शाहजेरपुर, माहुल, अंबारी, कंदरी, कुशलगांव, मलगांव, बहाउद्दीनपुर, समैसा, मकसूदन चक आदि स्थानों पर अंजुमनों द्वारा जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन


अतरौलिया नगर पंचायत से निकलने वाला ताजिया का जुलूस अपने पुराने रास्ते से नहीं ले जाया गया क्योंकि जिस रास्ते से ताजिए का जुलूस निकलता है, उसी रास्ते पर मूर्ति को स्थापित किए जाने से जुलूस बब्बर चौक होते हुए कर्बला के मैदान पहुंचा। मुबारकपुर संवाददाता केे अनुसार, जुलूस मुहल्ला शाह मोहम्मदपुर से दिन के 11 बजे इमामबाड़ों से निकाला गया। सिकठी स्थित शाह के पंजा देर शाम पहुंचा जहां ताजिए को दफन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज संवाददाता के अनुसार, कस्बा लालगंज और आसपास के ग्रामीण इलाकों में मुहर्रम का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। खनियरा गांव में ताजियादारों ने ताजिया के साथ-साथ विभिन्न खेलों का प्रदर्शन किया।ठेकमा संवाददाता के अनुसार केदलीपुर स्थित इमामचौक से ताजिए का जुलूस निकाला गया। जुलूस में नौहा पढ़ते और जंजीर का मातम करते हुए ठेकमा होते मिर्जापुर स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। इसी प्रकार बिजौली, मैनपुर, सरायमोहन, इसहाकपुर,बक्सपुर,डेढ़दुआर, तम्मरपुर से ताजिए का जुलूस ढोल तासे के साथ निकला जो नुआवां स्थित कर्बला पहुंचकर समाप्त हुआ। जहानागंज संवाददाता केे अनुसार, जहानागंज और ग्रामीण क्षेत्रों में ताजिए का जुलूस निकाला गया जो कर्बला पर जाकर समाप्त हुआ।


सरायमीर संवाददाता के अनुसार, सरायमीर कस्बे से ताजिया का जुलूस बुधवार को शिया कमेटी द्वारा चौक स्थिति अबूतालिब इमामबाड़े से निकलकर अपने कदीम रास्ते से होता हुआ सदर इमामबाड़ा खरेवां  पहुंचकर समाप्त हुआ। अंबारी संवाददाता के अनुसार, दीदारगंज क्षेत्र के हुब्बीगंज बाजार और आसपास के गांव राजापुर, पाइंदापुर, महमुदपुर, शेखवालियाआदि गांवों में मुहर्रम का त्योहार अकीदत के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed