{"_id":"69961d837b52b142d306a585","slug":"eye-tests-were-conducted-on-87-drivers-and-12-were-advised-to-wear-glasses-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-145707-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 87 चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण, 12 को चश्मा लगाने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 87 चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण, 12 को चश्मा लगाने की सलाह
सीएचसी फूलपुर में वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करते हुए नेत्र रोग विशेषज्ञ। संवाद
Link Copied
आजमगढ़। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की पहल पर सीएचसी फूलपुर में बुधवार को वाहन चालकों के लिए विशेष नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नेत्र सर्जन डॉ. कुंदन गुप्ता व वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ. आरबी वर्मा ने 87 मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इसमें से 12 को चश्मा लगाने की सलाह दी गई। शिविर में फूलपुर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के वाहन चालकों एवं परिचालकों ने भाग लिया। इसमें हेरा पब्लिक स्कूल, सेंट जेवियर्स, न्यू कैम्ब्रिज तथा कैफ़ी आज़मी सहित क्षेत्र के सभी वाहन संचालित करने वाले स्कूलों के चालक और परिचालक शामिल रहे। नेत्र परीक्षण के दौरान 12 मरीजों को नजदीकी चश्मे की आवश्यकता के लिए चिन्हित किया गया। डा. आरबी वर्मा ने बताया कि नियमित नेत्र परीक्षण से वाहन चालकों की दृष्टि क्षमता बेहतर बनी रहती है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कम होती है। एआरटीओ प्रवर्तन अतुल कुमार यादव ने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे, ताकि वाहन चालकों की सेहत का ध्यान रखते हुए यातायात को और अधिक सुरक्षित बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।