फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expressed protest against the water accumulated on the side of the road

सड़क के किनारे जमा पानी में बेहया लगा जताया विरोध

Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Expressed protest against the water accumulated on the side of the road
अंबारी में शाहगंज रोड पर जल जमाव को लेकर बेहया का पेड़ लगाकर विरोध जताते ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
अंबारी। बाजार में शाहगंज रोड पर जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बारिश का पानी भर गया है, जिसमें सड़न से दुर्गंध उठने लगी है। इससे मच्छरों की भी तादाद बढ़ रही है। कई बार शिकायत के बाद भी जलनिकासी की व्यवस्था नहीं करने से क्षुब्ध लोगों ने सोमवार को सड़क पर बेहया का पौधा लगाकर विरोध जताया। लखनऊ-बलिया रोड के किनारे लगा बरसात का पानी बाजारवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। दुकानों के सामने लगे पानी के कारण ग्राहक नहीं आ रहे हैं। जिसके चलते व्यवसाय चौपट हो रहा है। वहीं कई दिनों से जमा गंदे पानी से अब बदबू उठने लगी है, साथ ही मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। गंदगी से संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका है। बाजार के शफीक अहमद, राजेश मणि, लालू गुप्ता, गुलाब, आशुतोष, दिलीप, रोशन, विक्की पांडेय, अमन, हरिराम, चंद्रेशखर यादव, दिलीप प्रजापति आदि ने बताया कि इसके लिए कई बार स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार लोगों से शिकायत की गई। लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे लोगों का का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में आज ग्रामीणों ने जमा हुए पानी में बेहया का पौधा लगाकर विरोध-प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो सड़क जाम कर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed