Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expressed concern over the high tension wire passing over the house

Azamgarh News: मकान के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार पर जताई चिंता

Sun, 05 Mar 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Expressed concern over the high tension wire passing over the house
मऊ। जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के विभिन्न तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 244 मामले आए। 16 मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में 97 मामले आए। राजस्व विभाग से 37, पुलिस के 12, विकास के 40 सहित आठ अन्य मामले रहे। मधुबन: तहसील सभागार में शनिवार को डीएम अरुण कुमार की अध्यक्षता में सुनवाई हुई। हालांकि डीएम व एसपी दोनों सुनवाई के लिए पहंुचे सके। कुल 65 शिकायती पत्र पड़े। 7 शिकायतों का निस्तारण त्वरित रूप से किया गया। इस दौरान अधिकांश मामले राजस्व से संबंधित रहे।
विज्ञापन

दिघेडा निवासी अनिता तिवारी ने शिकायत की कि वह मत्स्य विभाग के अनुदान पर मछली पालन का कार्य करती है। एक फर्म से 3 लाख 25 हजार रुपये देकर सोलर लाइट लगवाई थी। गुणवत्ता में कमी के चलते वापस कर दिया लेकिन फर्म पैसा वापस नहीं कर रही। ढिलई फिरोजपुर निवासी श्यामदेव साहनी ने आरोप लगाया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्करपुर निवासी श्रीराम ने शिकायत की कि उसके पुराने पट्टे को संबंधित लेखपाल ने खारिज कर अन्य व्यक्ति को कर दिया है। जिससे मौके पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। बहरामपुर निवासी नगेसर ने शिकायत की कि उसकी छत के ऊपर से 10 वर्षों से हाईटेंशन तार गुजरा है। बिजली विभाग से शिकायत बेअसर साबित हो रही है । कब तार को हटवाया जाएगा।
इस अवसर पर एएसपी महेश सिंह अत्री, डीसी मनरेगा उपेंद्र पाठक,उपजिलाधिकारी मनोज कुमार तिवारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डाॅ. संतोष सिंह,तहसीलदार संजीव कुमार यादव, बीडीओ जयेश कुमार सिंह, डाॅ. राजीव कुमार पांडेय, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक अब्दुल वहीद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
घोसी: उपजिलाधिकारी घोसी सुरेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को घोसी तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 30 मामले आए। दो मामलों का निस्तारण किया गया।

मुहम्मदपुर निवासी विजयी ने शिकायत की कि प्रधानमंत्री आवास आवंटन के बावजूद उसका आवास दूसरे को दे दिया गया। मुहम्मदाबादगोहना तहसील में 52 के सापेेक्ष चार मामलों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed