फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Explanation summons to Executive Engineer PWD and PO NHAI

एक्सईएन पीडब्लूडी व पीओ एनएचएआई से स्प्ष्टीकरण तलब

Wed, 09 Oct 2019 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
Explanation summons to Executive Engineer PWD and PO NHAI
आजमगढ़। मंडलायुक्त कनक त्रिपाठी की अध्यक्षता में मंडलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में अनुपस्थित रहे एक्सईएन पीडब्लूडी व पीओ एनएचएआई को स्पष्टीकरण देने का उन्होंने निर्देश दिया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा का मुख्य उद्देश्य मार्ग दुर्घटनाओं को रोकना है। उन्होंने शहर के हर्रा की चुंगी व बिलरिया की चुंगी स्थित टैक्स स्टैंड को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि मंडल के तीनों जिलों में जो भी ब्लैक स्पाट चिन्हित है वहां स्पीड ब्रेकर, साईनबोर्ड, रैंबल स्ट्रिप लगवाना सुनिश्चित किया जाये। बैठक में समिति के सदस्यों ने रानी की सराय में सड़क चौड़ी करने की धीमी प्रगति व सड़क खराब होने की शिकायत किया। इसी तरह एनएचएआई द्वारा आजमगढ़-अंबेडकरनगर सीमा पर टोल टैक्स की वसूली का भी प्रकरण संज्ञान में लाया गया। बैठक में सड़क किनारे ठेला, गुमटी लगाने के कारण अवागमन में हो रही दिक्कत पर मंडलायुक्त ने एसपी यातायात को निर्देश दिया कि सिविल पुलिस के साथ ही अन्य संबंधित विभाग से समन्वय बना कर अतिक्रमण हटाने की उचित व्यवस्था करें। अपर निदेशक स्वास्थ्य ने बताया कि शासन ने मंडल के तीनों जिलों में 108 एंबुलेंस की संख्या बढ़ा दी गई है। संभागीय परिवहन अधिकारी रामवृक्ष सोनकर ने बताया कि 14 से 20 अक्टूबर तक सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर एसपी यातायात तारिक मोहम्मद, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. आरएन चौधरी, एडी बेसिक डॉ. राजेश कुमार आर्य, अभिषेक पंडित, खुर्रम आलम नोमानी, शिवबल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed