{"_id":"600b1e5f8ebc3e31c77be6f1","slug":"experimental-examination-of-high-school-and-inter-will-be-conducted-in-first-phase-cctv-will-be-monitored-azamgarh-news-vns570661282","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले चरण में कराई जाएगी हाईस्कूल व इंटर की प्रायोगिक परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले चरण में कराई जाएगी हाईस्कूल व इंटर की प्रायोगिक परीक्षा, सीसीटीवी से होगी निगरानी
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की प्रायोगिक परीक्षा का ऐलान हो गया। इम्तिहान मंडलवार दो चरणों में सीसी कैमरों की निगरानी में होंगे। पहले चरण की परीक्षा तीन फरवरी और दूसरे चरण की 13 फरवरी से शुरू होगी। जनपद में पहले चरण में ही परीक्षा कराई जाएगी। इंटरमीडिएट के लिए बोर्ड परीक्षकों की तैनाती करेगा जबकि हाईस्कूल में आंतरिक मूल्यांकन होगा।
यूपी बोर्ड से इस बार कुल एक लाख 94 हजार 920 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। जिसमें हाईस्कूल के एक लाख तीन हजार 651 व इंटरमीडिएट में 91 हजार 269 छात्र-छात्राएं शामिल थे। हाईस्कूल में 334 व इंटर में 1690 छात्र प्राइवेट शामिल हैं। यूपी बोर्ड ने उक्त छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक को तैयारी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इंटरमीडिएट के प्रयोगात्मक विषयों में 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक व इतने ही अंक वाह्य परीक्षक देंगे। वहीं, व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो कॉलेज प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए निर्धारित होगा, वहां संबंधित विषयों के शिक्षक 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन के तहत देंगे और वाह्य परीक्षक भी इतने ही अंक दे सकेंगे। इंटरमीडिएट परीक्षा में पंजीकृत संस्थागत व व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की अनिवार्य विषय खेल व शारीरिक शिक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षा विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य की ओर से कराई जाएगी। वहीं परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएंगी। संबंधित रिकॉर्डिंग प्रधानाचार्य सुरक्षित रखेंगे और परिषद के मांगने पर क्षेत्रीय कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।
प्रयोगिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी मिली है। अभी कोर्ट केस को लेकर प्रयागराज आए हैं। मेल चेक करने के बाद पूरी जानकारी मिलेगी। बोर्ड का जैसा आदेश होगा वैसा काम होगा।
विज्ञापन
डा. वीके शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक, आजमगढ़।