फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Expenditure Observer held a meeting with the nodal officers and gave necessary guidelines

व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों संग बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Expenditure Observer held a meeting with the nodal officers and gave necessary guidelines
आजमगढ़। व्यय प्रेक्षक डी. लक्ष्मीकांत (आईआरएस) द्वारा सर्किट हाउस के सभागार में अनुवीक्षण व्यय से संबंधित नोडल अधिकारियों संग बैठक की। जिसमें शामिल मुख्य कोषाधिकारी विजय शंकर, आयकर अधिकारी, जीएसटी अधिकारी, एलडीएम यूबीआई, लेखा टीम एवं सहायक व्यय प्रेक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान लोक सभा उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत चुनाव से संबंधित आयोग द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देश के बारे में बताया गया। व्यय प्रेक्षक ने नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराए। व्यय प्रेक्षक द्वारा लोक सभा उप निर्वाचन 2022 को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने के लिए लगाए गए स्टैटिक सर्विलांस टीम एवं फ्लाइंग स्क्वायड टीम को निर्देश दिए कि अपने-अपने संबंधित क्षेत्रों में दिए गए उत्तरदायित्वों को जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते रहें। इसी के साथ ही व्यय प्रेक्षक द्वारा कलेक्ट्रेट भवन में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम एवं सी-विजिल से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं के बारे में संबंधित अधिकारी से जानकारी प्राप्त की एवं सी-विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का परीक्षण भी किया गया। इसी के साथ ही व्यय प्रेक्षक द्वारा मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी का निरीक्षण किया गया। प्रेक्षक द्वारा लोक सभा उप निर्वाचन 2022 के अंतर्गत समस्त प्रत्याशियों के व्यय रजिस्टर की जांच करने की तिथि का निर्धारण किया गया। जिसमें व्यय रजिस्टर का निरीक्षण क्रमश: 11 जून, 17 जून एवं 21 जून को निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। व्यय प्रेक्षक द्वारा यह भी बताया गया कि यदि किसी भी आम जनता को व्यय अनुवीक्षण से संबंधित कोई शिकायती करनी हो तो वे सर्किट हाउस के कमरा नं. 5 वीवीआईपी में सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से मिलकर शिकायत कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed