फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   examinee arrested in up board exam Azamgarh

UP Board Exam: आजमगढ़ में परीक्षा देते समय पकड़ा गया मुन्ना भाई, उज्ज्वल के स्थान पर एग्जाम दे रहा था अभिषेक

Tue, 27 Feb 2024 06:10 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Tue, 27 Feb 2024 06:10 PM IST
सार

UP Board Exam 2024: आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। जिले के सभी केंद्रों पर जांच और पूछताछ की जा रही थी। आदर्श ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में दूसरे के साथ पर परीक्षा देने आए परीक्षार्थी के पकड़े जाने पर केंद्र पर हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
examinee arrested in up board exam Azamgarh
आजमगढ़ के एक परीक्षा केंद्र पर निरीक्षण करने पहुंचे एसपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ में यूपी बोर्ड की र्हाईस्कूल की गणित की परीक्षा में मंगलवार को सुबह की पाली में आदर्श ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में मुन्ना भाई धरा गया। पकड़ा गया आरोपी अभिषेक कुमार, उज्ज्वल सिंह की जगह परीक्षा दे रहा था। शक होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसकी जांच की तो असलियत सामने आई। उक्त मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी के खिलाफ मेंहनगर थाने मेंं तहरीर दी है। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मंगलवार को कड़े निगरानी के बीच शुरू हुई। इसमें सुबह की पाली में हाईस्कूल के गणित विषय और इंटरमीडिएट की बुनाई तकनीक सहित अन्य विषयों की परीक्षा हुई।
विज्ञापन


हाईस्कूल के गणित की परीक्षा में कुल 70876 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 64053 उपस्थित और 6823 छात्र अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट में कुल 791 पंजीकृत परीक्षार्थियों में कुल 747 उपस्थित और 44 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक ने मेंहनगर थाने में दी तहरीर

आदर्श ग्रामीण बालिका इंटर कॉलेज में गणित की परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी पर शक हुआ। उसकी जांच की गई तो वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। पकड़ा गया आरोपी उज्ज्वल सिंह असली परीक्षार्थी अभिषेक कुमार के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। उक्त मामले में केंद्र व्यवस्थापक एवं विद्यालय की प्रधानाचार्य शुमन सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed